शहीद परमजीत के परिवार के लिए IAS-IPS पति-पत्नी ने कुछ ऐसा किया कि पूरा देश उनको सलाम कर रहा है। देश की दूसरी महिला IPS अब शहीद की बेटी को मां का प्यार देंगी।
विज्ञापन
2 of 10
IPS Anjum Ara
कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर यूनुस खान और उनकी पत्नी आईपीएस अफसर अंजुम आरा ने बॉर्डर पर शहीद हुए सेना के जवान परमजीत सिंह की 12 वर्षीय बेटी खुशदीप कौर को गोद लिया है। पंजाब के तरनतारन जिले के परमजीत पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की कायराना हरकत का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन
3 of 10
IPS Anjum Ara
कुल्लू के उपायुक्त पद पर तैनात आईएएस अधिकारी युनूस खान और उनकी आईपीएस पत्नी ने फैसला लिया है कि वे नायब सूबेदार परमजीत सिंह की शहादत को श्रद्धांजलि देते हुए खुशदीप कौर की स्कूली शिक्षा से लेकर उसकी शादी तक का खर्च उठाएंगे।
4 of 10
IPS Anjum Ara
सोलन जिले की एसपी अंजुम आरा ने कहा कि खुशदीप की इच्छा है कि वह अपने परिजनों के साथ ही रहे। आरा ने कहा कि हम बेटी की इच्छा का सम्मान करते हुए उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे। अगर उसे आईएएस या आईपीएस बनने का शौक होगा है तो इस इच्छा को पूरा करने के लिए सारे साधन जुटाएंगे।
विज्ञापन
5 of 10
IPS Anjum Ara
आईएएस युनूस ने कहा कि वह बेटी से समय-समय पर उससे मिलने भी आते रहेंगे। अंजुम आरा का कहना है कि जैसे ही उन्होंने शहादत की खबर सुनीं, बेहद आहत हुईं। उन्होंने अपने पति से इस बारे में सलाह की और तब खुशदीप कौर को गोद लेने का फैसला किया। इस दंपत्ति का कहना है कि उनका परिवार भी हमारा परिवार है। देश के सक्षम लोगों को आगे आकर देश की सेवा करनी चाहिए। उनका कहना है कि जब-जब उन्हें मौका मिला, वह आगे आते रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 10
IPS Anjum Ara
अंजुम आरा यूपी के आजमगढ़ के छोटे से गांव कम्हरिया की रहने वाली हैं। इन्होंने जब आईपीएस बनने की ठानी तो लोगों ने हतोत्साहित किया, लेकिन हार नहीं मानी। परिवार के सपोर्ट से अंजुम ने अपने सपनों को सच कर दिखाया। इनके पति यूनुस खान आईएएस हैं।
विज्ञापन
7 of 10
IPS Anjum Ara
अंजुम आरा की सफलता में उनके परिवार का पूरा साथ रहा। उनके पिता अयूब शेख का सपोर्ट मिला। वे इस समय सीतापुर में सिविल इंजीनियर हैं। अंजुम ने बताया कि फैमिली सपोर्ट तो था, लेकिन कुछ रिश्तेदार और घरेलू दोस्त मेरे इस फैसले के खिलाफ थे कि बेटी परदे से बाहर कैसे निकलेगी।
8 of 10
IPS Anjum Ara
अंजुम आरा ने सहारनपुर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और एचआर इंटर कॉलेज से इंटर पास किया। इसके बाद उनका एडमिशन लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सटी में बीटेक कंप्यूटर साइंस में हुआ। इसी दौरान उन्होंने आईपीएस बनने की ठानी।
9 of 10
IPS Anjum Ara
2008 में उन्होंने आईएएस एग्जाम की तैयारी शुरू की और दूसरे प्रयास में 2011 में सफलता हाथ लगी। कड़ी ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग मणिपुर के इंफाल में हुई। बाद में वह शिमला के सोलन में बतौर एएसपी नियुक्त हुईं।
पति युनूस इन दिनों हिमाचल के जिला कुल्लू में बतौर डीसी तैनात हैं। यह वही आईएएस हैं जिन पर सोलन के नालागढ़ में कुछ खनन माफिया ने ट्रैक्टर चलाने की कोशिश की थी।