रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता महिला साक्षी मलिक की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। अब उन्होने एक और इतिहास रच दिया है, देखिए
विज्ञापन
2 of 7
फोर्ब्स की सूचि में साक्षी मलिक ने बनाई अपनी जगह
दरअसल, विश्व की चर्चित पत्रिका फोर्ब्स ने भी साक्षी मलिक का लोहा मान लिया है। अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने ‘30 अंडर 30’ की एशिया सूची में 53 भारतीय युवाओं को जगह मिली है। इन युवा अचीवर्स का चुनाव विभिन्न क्षेत्रों में किया गया है जिनमें मनोरंजन, वित्त और उद्यम पूंजी, खुदरा, सामाजिक उद्यमियों और उद्यम प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
3 of 7
फोर्ब्स की सूचि में साक्षी मलिक ने बनाई अपनी जगह
- फोटो : amar ujala
खास बात यह है कि इस सूची में कई भारतीय महिलाओं को जगह मिली है। फोब्र्स ने अंडर-30 आयु वर्ग में साक्षी मलिक सहित 50 भारतीयों को एशिया के सफल लोगों की सूची में शामिल किया है। साक्षी की इस उपलब्धि से उसके मायके व ससुराल में जश्न का माहौल है।
4 of 7
फोर्ब्स की सूचि में साक्षी मलिक ने बनाई अपनी जगह
इस मौके पर साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक ने कहा कि उपलब्धियों के साथ-साथ साक्षी मलिक की चुनौतियां भी बढ़ रही है। इससे साक्षी को प्रोत्साहन मिलेगा और टोकियो ओलंपिक में कांस्य पदक को पीला करने में मदद मिलेगी। उधर, पति पहलवान सत्यव्रत और ससुर सत्यवान ने साक्षी का फोर्ब्स सूची में नाम शामिल होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
5 of 7
फोर्ब्स की सूचि में साक्षी मलिक ने बनाई अपनी जगह
बता दें कि साक्षी मलिक को रियो में पदक जीतने के बाद खेल रत्न, पदमश्री और भीम अवार्ड से नवाजा जा चुका है। हाल ही में 2 अप्रैल को साक्षी मलिक की पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
6 of 7
फोर्ब्स की सूचि में साक्षी मलिक ने बनाई अपनी जगह
- फोटो : अमर उजाला