फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी मलिक शादी के बाद पहली बार अखाड़े में उतरीं और कर दिखाया कमाल

Sun, 14 May 2017 09:18 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
साक्षी मलिक
'धाकड़ गर्ल' साक्षी मलिक शादी के बाद पहली बार अखाड़े में उतरीं। पहली बार इस वर्ग में खेलीं और प्रतिद्वंदी को धूल चटाते हुए बड़ा कमाल कर दिखाया।
विज्ञापन

2 of 6
ग्लैमरस हो गई है ये ओलंपियन पहलवान
दरअसल, साक्षी ने ओलंपिक में 58 किलो भार वर्ग में मेडल जीता था, लेकिन शादी के बाद वजन बढ़ने पर वह एशियन चैंपियनशिप में 60 किलो में खेलने उतरीं। साक्षी के कारण सरिता को 58 किलो भार वर्ग में खेलना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
साक्षी मलिक की शादी
सरिता को इसके लिए दो दिन में दो किलो वजन कम करना पड़ेगा। सरिता और साक्षी दोनों के 60 किलो में क्वालीफाई करने के कारण फेडरेशन ने सोमवार को यह फैसला लिया कि साक्षी को 60 किलो तो सरिता को 58 किलो में खिलाया जाए।

4 of 6
साक्षी मलिक - फोटो : Getty
साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक में 58 किलो में खेलते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीता था। इसके बाद सम्मान समारोह के कारण साक्षी कई महीनों तक कुश्ती से दूर रहीं। कुछ दिनों तक प्रैक्टिस नहीं कर सकीं। इस कारण उनका वजन 58 की जगह 60 किलो हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
साक्षी मलिक - फोटो : Getty
साक्षी ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में खेलने के लिए ट्रायल भी 60 किलो में दिया, लेकिन इससे पहले सरिता का चयन ट्रायल के आधार पर 60 किलो में हो चुका था। इसलिए चैंपियनशिप में 60 किलो में किसी एक को खेलना था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sakshi malik - फोटो : अमर उजाला
किसे इस भार वर्ग में खिलाना है, यह भारतीय कुश्ती फेडरेशन को तय करना था। इसका फैसला सोमवार को किया गया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने साक्षी को 60 किलो में खिलाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें