सोनीपत की बेटी को अगवा करके दिल्ली की 'निर्भया' दरिंदगी अंजाम देकर रोहतक में फेंक दिया गया था। मामले में अब चौंकाने वाला मोड़ आ गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
rohtak rape
दरअसल, युवती के साथ गैंगरेप के बाद उसकी निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक माह बाद भी चालान पेश नहीं किया है। युवती के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने मामले में अब चालान पेश करने के लिए जाति प्रमाण पत्र मांगा है। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके लिए चालान के साथ पुलिस को युवती का जाति प्रमाण-पत्र भी देना होगा। पुलिस ने इसकी जानकारी अब दी है।
विज्ञापन
3 of 8
rohtak rape
बता दें कि सोनीपत की युवती के साथ हुई दरिंदगी का खुलासा 11 मई को हुआ था। इसके बाद पुलिस महानिदेशक बीएस संधु ने कहा था कि एक माह के अंदर चालान पेश दिया जाएगा। साथ ही इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराई जाएगी और चार माह के भीतर दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। लेकिन वारदात के एक माह से पांच दिन अधिक होने के बावजूद चालान पेश नहीं हो सका है।
4 of 8
rohtak rape
हालांकि, पुलिस अधीक्षक का कहना है कि चालान तैयार हो चुका है। डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आते ही चालान पेश किया जाएगा। 11 मई को रोहतक स्थित पार्श्वनाथ सिटी में एक युवती का शव बरामद किया गया था। उसके सिर व चेहरे पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सोनीपत निवासी के रूप में हुई थी। युवती घर से तीन दिन पहले लापता हुई थी।
विज्ञापन
5 of 8
rohtak rape
वारदात का खुलासा कीर्ति नगर के सुमित को सीआईए द्वारा तमंचे सहित पकड़े जाने पर हुआ था। उसने बताया था कि वारदात में कबीरपुर निवासी उसका साथी विकास के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि सुमित व विकास दोनों ने युवती से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
6 of 8
Rohtak gang rape
सुमित युवती को साथी विकास की कार में रोहतक ले गया था। बाद में चरित्र पर संदेह के चलते उसकी हत्या कर दी थी। फिर बर्बरता करते हुए उसके चेहरे को ईंटों से कुचल दिया था। मामला मीडिया में छाने के बाद डीजीपी बीएस संधु ने सोनीपत पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत की थी। उन्होंने मामले को बेहद संवेदनशील मानकर गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
7 of 8
Rohtak gang rape
डीजीपी ने कहा था कि रोजाना के आधार पर इस मामले की कोर्ट में पैरवी की जाएगी और पुलिस का प्रयास रहेगा कि इस मामले में चार माह के भीतर ही फैसला हो जाए। उन्होंने कहा था एक माह में चालान कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में सबूत मिटाने के आरोप में पंकज नाम के युवक को भी काबू कर चुकी है।
गैंगरेप के मामले से जुड़े सभी आरोपी काबू किए जा चुके हैं। कोर्ट में पेश करने के लिए चालान तैयार किया जा चुका है। पुलिस डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसे चालान के साथ लगाया जा सके। डीएनए रिपोर्ट इस मामले में ठोस सबूत है। पुलिस दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को प्रयासरत है।
- अश्विन शैणवी, पुलिस अधीक्षक