फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की फायरिंग में पति शहीद, कुर्बानी पर पत्नी बोली कुछ ऐसा, सुनकर सब गर्वित

Sun, 18 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Nayak Bakhtawar Singh
जम्मू कश्मीर के नौशेरा में एलओसी पर फायरिंग में पति शहीद हो गए तो उनकी कुर्बानी पर पत्नी ने ऐसी बात कह दी, सुनकर सभी का सीना चौड़ा हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
Nayak Bakhtawar Singh
शुक्रवार सुबह एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन में पंजाब के होशियारपुर के हाजीपुर गांव का 35 वर्षीय बख्तावर सिंह शहीद हो गया। यहा खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। इस बीच पत्नी ने कहा कि उन्हें पति की शहादत पर गर्व है। वे देश पर कुर्बान हुए और वे उनकी बहादुरी को सलाम करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Nayak Bakhtawar Singh
सिर गर्व से ऊंचा कर जसवीर कौर ने सरकार से अपने लिए एक नौकरी की मांग की। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर क्षेत्र में अमन की बहाली के लिए या तो कोई स्थायी हल करे या पाकिस्तान की ओर से की जा रही नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दें और आर पार की लड़ाई लड़ें, ताकि सीमा पर रोज शहीद होते जवानों के परिवारों को खून के आंसू न रोना पडे़।

4 of 6
Nayak Bakhtawar Singh
शहीद के पिता प्रीतम सिंह को अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वे बख्तावर के बच्चों को भी देश सेवा के लिए भेजेंगे, ताकि पिता के सपने को पूरा कर सकें। प्रीतम सिंह ने कहा कि अब मोदी सरकार को आरपार की लड़ाई करनी चाहिए। शहीद के जीजा पूर्व सैनिक गुरनाम सिंह ने कहा कि अब बहुत हो चुका। सरकार आरपार की लड़ाई लडे़ नहीं तो हम लोगों को ही बॉर्डर पर भेजें।
विज्ञापन

5 of 6
Nayak Bakhtawar Singh
शहीद के पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। दो बेटे फौज में हैं और एक अन्य काम करता है। बख्तावर उनका सबसे छोटा बेटा था, जो 2003 में फौज में भर्ती हुआ था। इस समय वह आठ-सिखलाई रेजीमेंट में राजौरी नौशेरा सेक्टर में हवलदार के पद पर तैनात था। 12 साल पहले ही बख्तावर की शादी हुई थी। वे अपने पीछे पत्नी और 3 बच्चे छोड़ गए हैं। 11 साल का बेटा, 9 साल की बेटी और सिर्फ नौ माह का बेटा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nayak Bakhtawar Singh
प्रीतम सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बख्तावर सिंह की रेजीमेंट से उसकी पत्नी को फोन आया कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में बख्तावर सिंह शहीद हो गया है। बख्तावर 8 सिख रेजिमेंट में था। शुक्रवार सुबह 4 बजे पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में घायल हो गया था। घायल होने के बाद उसे हॉस्पिटल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें