फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच गए ‘गुरु’: बाबा रामदेव को कोर्ट से मिली राहत, गैर जमानती वारंट जारी हुए थे

Sat, 29 Jul 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बाबा रामदेव को कोर्ट से मिली राहत
योग गुरु बाबा रामदेव पर एक मामले में गिरफ्तार होने से बच गए। उन्हें कोर्ट ने राहत तो दी, लेकिन एक शर्त के साथ। जानिए आखिर क्या मामला था।
विज्ञापन

2 of 6
बाबा रामदेव को कोर्ट से मिली राहत
स्वामी रामदेव पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में देशद्रोह का केस दर्ज कराने संबंधी मांग का मामला अब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरिंदर कौर की अदालत में चलेगा। अदालत ने एसीजेएम कोर्ट में मामले की सुनवाई पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
बाबा रामदेव को कोर्ट से मिली राहत
बता दें कि एसीजेएम हरीश गोयल की अदालत ने कोर्ट में पेश नहीं होने के कारण अदालत ने रामदेव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिये थे। साथ ही पुलिस को तीन अगस्त को रामदेव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए थे।  

4 of 6
बाबा रामदेव को कोर्ट से मिली राहत
बुधवार को हाईकोर्ट के वकील सत्यपाल जैन ने नरिंदर कौर की अदालत में पेश होकर निचली अदालत में रामदेव के खिलाफ चल रही कार्रवाई को चुनौती दी। उन्होंने दलील रखी कि निचली अदालत का रामदेव के खिलाफ समन जारी करना और गैर जमानती वारंट जारी करना अनुचित है। 
विज्ञापन

5 of 6
बाबा रामदेव को कोर्ट से मिली राहत
इसके साथ ही वकील सत्यपाल जैन ने अदालत के सामने कुछ अन्य तथ्य भी पेश किये। इस पर अदालत ने मामले में निचली अदालत में चल रही कार्रवाई पर रोक लगा दी। अब मामले में अगली सुनवाई नरिंदर कौर की कोर्ट में 19 सितंबर को होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाबा रामदेव को कोर्ट से मिली राहत
 यह है मामला
वर्ष 2016 में नई अनाज मंडी में सद्भावना सम्मेलन में स्वामी रामदेव ने कहा था कि यदि कानून नहीं होता तो वे भारत माता की जय नहीं बोलने वालों का सिर काट देते। मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने एसपी को शिकायत देकर मांग की थी कि रामदेव पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में देशद्रोह का केस दर्ज किया जाए। सुनवाई नहीं होने के कारण पूर्व मंत्री ने कोर्ट में याचिका लगा दी थी। तभी से मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें