पंचकूला सेक्टर-5 एमडीसी स्थित स्वास्तिक विहार के ज्वेलरी शोरूम में रविवार को डकैतों ने दिनदहाड़े धावा बोला और हीरे, सोने के जेवरात व कैश लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
ज्वेलरी शोरूम में 2 करोड़ की डकैती, तस्वीरें
2 of 5
इस वारदात को अंजाम देने के लिए हेलमेट पहने चार बदमाश शोरूम के अंदर गए थे, जबकि उनके तीन-चार साथी बाहर दूसरी गाड़ी में इंतजार कर रहे थे। डकैतों ने शोरूम मालिक व दो कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया।
विज्ञापन
ज्वेलरी शोरूम में 2 करोड़ की डकैती, तस्वीरें
3 of 5
शोरूम मालिक के सिर के पीछे दराती से भी वार किया। करीब 20 मिनट में वारदात को अंजाम देने के बाद जाते-जाते वे शोरूम मालिक की स्विफ्ट कार भी ले गए। स्वास्तिक विहार के शोरूम नंबर-23ए में रजत ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है।
ज्वेलरी शोरूम में 2 करोड़ की डकैती, तस्वीरें
4 of 5
शोरूम मालिक आंशि खन्ना ने विरोध किया तो डकैतों ने उनके सिर के पीछे दराती से वार कर लहूलुहान कर दिया गया और उन्हें भी कुर्सी से बांध दिया। वारदात के बाद शहर की नाकाबंदी की गई और चंडीगढ़ व मोहाली पुलिस को भी अलर्ट किया गया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।
शोरूम में आंशि खन्ना का बेटा रजत बैठता है, जो कुछ देर पहले ही खाना खाने के लिए घर गया था। डकैतों ने शोरूम में लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए, लेकिन डीवीआर सुरक्षित है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।