लोगों में इंसानियत मर गई है। मेरे पति खून से लथपथ थे और मैं मदद के लिए चिल्ला रही थी, लेकिन लोग वीडियो बनाकर पोस्ट करने में जुटे थे।
2 of 5
पंजाब में सड़क हादसा
मामला पंजाब के पठानकोट का है। जालंधर हाईवे पर गांव कौंतरपुर के पास एक ऑटो पलट गया। हादसे का कारण अवारा पशु बताया गया, जिसके कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया।
3 of 5
पंजाब में सड़क हादसा
हादसे में ऑटो सवार पठानकोट के सुजानपुर निवासी 10 लोग घायल हो गए। घायलों में राजरानी-हंसराज (दंपति), तरसेम, संतोष कुमारी, अंजू बाला, सुदेश कुमारी, कौशल्या देवी, आशा रानी, साक्षी व ऑटो ड्राइवर सुभाष शामिल हैं।
4 of 5
पंजाब में सड़क हादसा
सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ऑटो सवार पठानकोट के काठगढ़ महादेव मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।
गांव कौंतरपुर के पास पहुंचे तो अचानक सामने आवारा पशु आ गया। ऑटो चालक ने पशु को बचाने की कोशिश की तो ऑटो पलट गया। जिले के नंगलभूर पुलिस ने ऑटो कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।