फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए इन 3 'दरिंदों' ने बर्बाद की छात्रा की जिंदगी, सामने आईं तस्वीरें

Tue, 18 Sep 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल/कनीना (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप के आरोपी
उन दरिंदों को देखना चाहेंगे, जिन्होंने छात्रा की जिंदगी बर्बाद कर दी। उनकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। वो उनसे बचने को खूब छटपटाई थी, लेकिन उन्हें रहम नहीं आया, पढ़ें 7 चौंकाने वाले खुलासे।
विज्ञापन

2 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप के आरोपी
हरियाणा में छात्रा से दुराचार मामले में जिन तीन आरोपियों की पहचान अब तक हुई है, उसमें से एक आरोपी सेना का जवान पंकज भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यही जवान इस दुष्कर्म प्रकरण का मुख्य आरोपी है। इस जवान के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है और इसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम राजस्थान भी रवाना कर दी है। आरोपी जवान राजस्थान के कोटा स्थित आर्मी की एक यूनिट में तैनात है।

 
विज्ञापन

3 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप के आरोपी
दूसरी ओर, इस मामले की गंभीरता और आरोपियों की जल्द धरपकड़ के लिए डीजीपी बीएस संधू के निर्देश पर एसआईटी भी गठित कर दी गई है। एसआईटी साउथ रेंज रेवाड़ी के एडीजीपी श्रीकांत जाधव की अध्यक्षता में काम करेगी। जबकि एसआईटी में एसपी नूंह नाजनीन भसीन, डीएसपी कोसली, डीएसपी महेंद्रगढ़, महिला थाना प्रभारी रेवाड़ी, थाना प्रभारी नूंह, जिला निरीक्षक नूंह, आईटी सेल रेवाड़ी इंचार्ज को शामिल किया गया है। डीजीपी संधू ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास जिलों के सभी एसपी को भी एक-दूसरे से समन्वय बनाकर काम करने के भी निर्देश दिए हैं।

4 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप के आरोपी
उल्लेखनीय है कि 12 सितंबर को सीबीएसई की छात्रा का अपहरण किया गया था। उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ महेंद्रगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसे कनीना क्षेत्र के पास छोड़ दिया गया था।  उधर, आरोपियों की सूचना देने वालों को 1 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई है। अभी तक इस मामले में तीन आरोपियों पंकज, मनीष और नीशू की पहचान हो गई है। लेकिन इस केस में कुछ और युवकों के शामिल होने की भी आशंका बताई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
सेना ने भी शुरू की जांच
पुलिस ने इसकी सूचना सेना को दे दी है और सेना ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सैन्य सूत्रों के अनुसार पुलिस से प्राप्त जानकारी के बाद इस जवान की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। सेना के एक अफसर ने बताया कि सेना इस मामले में हरियाणा पुलिस का पूरा सहयोग करेगी। क्योंकि जवान पर गंभीर आरोप है। लेकिन शनिवार देरशाम तक जवान की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
इस मामले में सेना के एक जवान पंकज की भूमिका मुख्य आरोपी के रूप में सामने आई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम राजस्थान पहुंच चुकी है। छापामारी चल रही है। तीनों आरोपी जल्द गिरफ्त में होंगे। आगामी जांच केलिए एसआईटी गठित कर दी है।
- बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस की आठ टीमें

7 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
गैंगरेप की जांच में पुलिस की आठ टीमें लगी हुई है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने चार टीमें बनाई थीं। रेवाड़ी की दो टीमें थीं। अब एसआईटी के अलावा टीम की संख्या बढ़ाकर आठ कर दी है। एसआईटी जांच टीम का नेतृत्व कर रही नूंह की एसपी नाजमीन भसीन ने रेवाड़ी के दिल्ली रोड स्थित एडीजीपी कार्यालय में पत्रकारवार्ता में कहा कि पीड़ित छात्रा के परिवार को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। मामले में हर पहलु की जांच की जा रही है। वहीं, पीड़िता का 164 में बयान दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें