नहीं बचती सीबीएसई छात्रा की जान अगर...रेवाड़ी गैंगरेप मामले में एक ऐसा सच सामने आया है, जिसे जानकर छात्रा के मां-बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई थी।
विज्ञापन
2 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
19 साल की सीबीएसई छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में वारदात के समय पीड़िता की जान जा सकती थी, क्योंकि उसकी हालत खराब हो गई थी। यह देखकर आरोपी डर गए थे। लगभग आठ घंटों तक पीड़िता को ड्रग्स देकर उसके साथ यौन शोषण को अंजाम दिया गया। माना जा रहा है कि एक दर्जन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया है। हालांकि एफआईआर में केवल तीन लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
सूत्रों का कहना है कि वारदात के समय पीड़िता का ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था, जिसके बाद आरोपियों ने पड़ोस के लुखी गांव से एक डॉक्टर को बुलाया गया था। नया गांव के एक निवासी ने बताया कि डॉक्टर ने आरोपी को बताया, लड़की का सिस्टोलिक प्रेशर केवल 50 है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो सकती है।
4 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
यह सुनने के बाद उन्होंने लड़की को घर भेजने का फैसला किया लेकिन उसे महेंद्रगढ़ से 40 किलोमीटर दूर स्थित कनीना बस स्टैंड लेकर गए जहां से सुबह उसे अगवा किया गया था। तीन आरोपियों में से एक मनीष ने महिला के पिता को बताया कि उन्हें उनकी लड़की आधी बेहोशी की हालत में बस स्टॉप पर पड़ी मिली है।
विज्ञापन
5 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
सभी आरोपी पंकज, सेना का जवान, निशु और मनीष रेवाड़ी के उसी गांव के रहने वाले हैं जहां पीड़िता रहती है। वह पीड़िता और उसके परिवार को जानते हैं। वहीं दूसरी तरफ स्थानीय निवासियों को डॉक्टर ने लड़की की हालत के बारे में बताया। वहां से यह बात महिला के परिवार और उसके पड़ोसियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन
6 of 7
रेवाड़ी गैंगरेप
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि डॉक्टर का पता लगा लिया गया है और उसे सुरक्षा दी गई है। उसका बयान जांच के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। इसके अलावा आरोपियों को पकड़ने में भी वह अहम भूमिका निभा सकता है जो फिलहाल फरार हैं। इसी बीच महिला के परिवार ने शिकायत की है कि शुक्रवार देर रात को उसका बयान दर्ज किया गया।
आरएमपी डॉक्टर की मानें तो उन्हें लड़की नग्न और अचेत अवस्था में पड़ी मिली थी। उसका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। उसकी हालत देखकर ड्रिप चढ़ाई और इलाज किया। पीड़िता को समय पर इलाज नहीं मिलता तो उसकी मौके पर ही मौत हो जाती। आरएमपी डॉक्टर गांव लूखी का है और नया गांव में प्रैक्टिस करता है।