फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, कितनी 'जहरीली' होनी थी रेव पार्टी!

Thu, 21 Aug 2014 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 4
रेव पार्टी के लिए पंजाब रोडवेज की बस में दिल्ली से लाए जा रहे दो सांप और 600 एमएल कोबरा के जहर को पुलिस ने पीएफए(पीपल फॉर एनिमल) की टीम के साथ मिलकर बरामद किया। पीएफए की संस्थापक मेनका गांधी को इस तस्करी की पूर्व सूचना मिली थी।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, कितनी 'जहरीली' होनी थी रेव पार्टी!

2 of 4
पीएफए टीम इंचार्ज चेतन शर्मा ने बताया कि 600 मिलीग्रम जहर की कीमत करोड़ो रुपये में है। चेतन शर्मा की शिकायत पर मौलीजागरां चौकी इंचार्ज रामरतन शर्मा ने तस्करों के खिलाफ सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। तस्करों की तलाश में चार पुलिस टीम दिल्ली रवाना हो गई है।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, कितनी 'जहरीली' होनी थी रेव पार्टी!

3 of 4
मेनका गांधी को सूचना मिली थी कि कुछ हाई प्रोफाइल और विदेशी लोग रेव पार्टी के लिए कोबरा के जहर की तस्करी दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर कर रहे हैं। इस पर उन्होंने चंडीगढ़ के पीएफए इंचार्ज चेतन शर्मा को तस्करों को पकड़वाने की जिम्मेदारी सौंपी। चेतन शर्मा ने एसएसपी सुखचैन सिंह गिल को सारी जानकारी दी।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, कितनी 'जहरीली' होनी थी रेव पार्टी!

4 of 4
एसएसपी ने एएसपी परमिंद्र सिंह को इस धरपकड़ के लिए नियुक्त किया। उन्होंने मौलीजागरां इंचार्ज रामरतन शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई। इस टीम ने पीएफए के सदस्यों के साथ हल्लोमाजरा चौक के पास नाका लगाया। तस्करी का यह मामला काफी हाईप्रोफाइल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें