लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली इस मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री के ये अंदाज आपका दिल लूट लेंगे। जानिए इनके बारे में 10 अनकही अनसुनी बातें।
विज्ञापन
2 of 17
Chandigarh MP Kirron Kher
हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद किरण खेर की। वे शनिवार को अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने आईं तो उनके कई अंदाज देखने को मिले। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपने बारे में कई ऐसी बातें बताई, जो शायद ही कोई जानता हो। आप भी जानेंगे तो यकीं नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
3 of 17
Chandigarh MP Kirron Kher
पार्टी ने मौका दिया तो अगला चुनाव भी लड़ूंगी
अपनी बेबाक शैली के लिए मशहूर किरण खेर ने दो टूक कहा कि वह राजनीति में अभिनय नहीं करतीं। शहर के लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता है। खेर ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने शहर के लिए काम किया है, रिजल्ट दिया है, लिहाजा पार्टी ने मौका दिया तो अगला चुनाव भी लड़ूंगी।
4 of 17
Chandigarh MP Kirron Kher
अभिनय में दम तो बॉलीवुड में ढेरों संभावनाएं
किरण खेर बताती हैं कि अभिनय में दम है तो बॉलीवुड में ढेरों संभावनाएं हैं। एक वक्त ऐसा था कि खुद को साबित किए बिना बॉलीवुड में एंट्री बहुत मुश्किल थी, लेकिन सब बदल गया है। नए अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को आसानी से ब्रेक मिल रहा है। सामान्य लुक के बावजूद भी नवाजुद्दीन सिद्दकी और इरफान खान जैसे कलाकारों ने खुद को साबित कर अभिनय की एक नई इबारत लिखी।
विज्ञापन
5 of 17
Chandigarh MP Kirron Kher
एक पत्नी, मां और सांसद होना बहुत मुश्किल
किरण खेर कहती है कि एक पत्नी, मां और सांसद होना बहुत मुश्किल है। लोग कई बार मुझे सिर्फ ‘फिल्म वाली’ कहकर मेरी आलोचना करते हैं। उन्हें लगता था कि मुंबई में रहने वाली चंडीगढ़ में कैसे टिक सकती है? जबकि सच कुछ और है। पिछले एक साल के भीतर मैं सिर्फ दो बार मुंबई गई हूं। एक बार दीवाली के वक्त और दूसरी बार बेटे के जन्मदिन पर।
विज्ञापन
6 of 17
Chandigarh MP Kirron Kher
अनुपम साहब मुझे बहुत मिस करते हैं
किरण खेर ने बताया कि वे न तो करवा चौथ पर गई और न ही मैरिज एनिवर्सरी पर। मैं अपने बेटे और पति को बहुत मिस करती हूं। इसलिए मैं कहना चाहती हूं कि जब भी मेरी आलोचना हो तो मेरे बलिदान को भी देखें। अनुपम साहब मुझे बहुत मिस करते हैं, लेकिन अपनी सांसद की जिम्मेवारी को भी बखूबी और कर्त्तव्यनिष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
विज्ञापन
7 of 17
Chandigarh MP Kirron Kher
राजनीति में अभिनय कभी नहीं करती
बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री और सांसद किरण खैर का कहना है कि वह राजनीति में अभिनय कभी नहीं करती, लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर अभिनय अपनी रूह से करती है। यही वजह है कि वह पॉलीटिक्स और एक्टिंग में सामंजस्य बिठाकर आगे बढ़ रही हैं। राजनीति उनके लिए जनता के प्रति सेवा भाव है और अभिनय उनकी आत्मा है। अब ये दोनों चीजें उनसे शायद ही अलग हो पाएंगी।
8 of 17
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर
दो मिनट में जुबां पर आ जाता है सच
किरण खेर ने कहा कि एक अभिनेत्री की हैसियत से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ईमानदार राजनेता के रूप में बहुत इज्जत करती हूं, उनका प्रस्ताव आया और ढाई घंटे सोचने के बाद शुरू हो गई राजनीति की नई पारी। उनका कहना है कि अपनी राजनीति को मैने कभी ‘डर्टी’ नहीं होने दिया, डर्टी पालीटिक्स मुझे आती नहीं, क्योंकि दो मिनट में सच मेरी जुबां पर आ जाता है।
9 of 17
Kirron Kher on Anupan Kher
अनुपम साहब से दमदार अभिनेत्री हूं
किरण कहती हैं कि मेरे पति अनुपम खेर 525 से अधिक फिल्में कर चुके हैं और मैने अभी तक 26 फिल्में ही की हैं। लेकिन उनके मुकाबले मैं दमदार अभिनेत्री हूं। दो बार नेशनल अवार्ड जीत चुकी हूं। अनुपम साहब फिल्मों में व्यस्त रहते हैं, लिहाजा अपने किरदार के साथ कई बार न्याय नहीं कर पाते। लेकिन उनकी ‘सारांश’ और ‘डैडी’ फिल्म का जवाब नहीं, जबकि मैं अपने किरदार को अपने रूह से करती हूं और उस पर खरी उतरती हूं।
10 of 17
सांसद किरण खेर
दिलीप कुमार, आमिर और सुशांत का अभिनय अच्छा
किरण खेर ने कहा कि उन्हें दिलीप कुमार का अभिनय बहुत अच्छा लगता है। उनकी एक्टिंग नेचुरल है। कामेडी हो या रोमांटिक। दोनों ही रोल में उन्हें अच्छी महारत हासिल है। आमिर अच्छा काम कर रहे हैं। सुशांत की अदाकारी भी अच्छी लगती है। अनुपम कई सारी फिल्में करते हैं। वे हर फिल्म में सौ फीसदी नहीं दे सकते। उनका बेहतरीन अभिनय मुझे सारांश में दिखा था।
11 of 17
किरण खेर
घट रहे कद्रदान, जूझ रहे थिएटर से दुखी हैं किरण
किरण खेर मानती हैं कि पहले यथार्थ फिल्मों का दौर था, ये फिल्में बहुत पंसद की जाती थीं। लेकिन आज इस तरह की फिल्में बनाने को कोई राजी ही नहीं है। पहले थिएटर के कद्रदान भी बहुत थे, पहले के अधिकांश कलाकार थिएटर की ही देन है। लेकिन आज थिएटर के ‘संघर्ष’ और घटते कद्रदानों ने थिएटर को बहुत धक्का पहुंचाया है। आज थिएटर जबरदस्त आर्थिक संकट से गुजर रहा है, इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा।
12 of 17
Kirron Kher
- फोटो : अमर उजाला
मैं राजनीतिज्ञ नहीं, स्पष्टवादी हूं
किरण खेर से जब पूछा गया कि वे सिल्वर स्क्रीन में अच्छा अभिनय करती हैं या राजनीति में। उनका सीधा जवाब था कि वे राजनीतिज्ञ नहीं हैं। जो सच होता है, बोल देती हूं। स्पष्टवादी हूं। मेरे मुंह से सच दो मिनट में निकल आता है। संसद सत्र में जमकर बोलती हूं। उस समय बोलने में बड़ा मजा आता है जब विपक्ष शोर मचाता है कि सरकार कोई काम नहीं कर रही। मुझे संसद से बहुत प्यार है।
13 of 17
Kirron Kher
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी राजनीति में मेरे रोल मॉडल
राजनीति में उनके रोल माडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर ही वह राजनीति में आईं। वे संगठन व देश के लिए समर्पित होने के साथ अनुशासित राजनीतिज्ञ और हार्ड वर्कर हैं। कोशिश करती हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरी उतरूं। मोदी के अलावा वे किससे प्रभावित हैं, तो जवाब था मनोहर परिकर। परिकर बहुत हंसी मजाक करते हैं। उनका आदर देना और ईमानदारी की वह कायल हैं।
14 of 17
Kirron Kher
- फोटो : अमर उजाला
मोदी जी अपना ड्रीम प्रोजेक्ट चंडीगढ़ से लांच करते हैं
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए चंडीगढ़ एक प्रयोगशाला है। पीएम मोदी अपना ड्रीम प्रोजेक्ट इसी शहर से लांच करते हैं। डिजिटल इंडिया व आधार पंजीकरण योजना जैसी कई स्कीम की शुरुआत चंडीगढ़ से हुई। पार्टी के संगठन मंत्री के तौर पर उन्होंने पांच साल का वक्त इसी शहर में बिताया। वे शहर के हर इंसान और पहलू से अच्छी तरह वाफिक हैं।
15 of 17
MP Kirron Kher
- फोटो : अमर उजाला
‘राजनीति में दोस्त और दुश्मन का पता नहीं लगता’
खेर ने एक सवाल के जवाब में राजनीति में आने के नुकसान और फायदे दोनों बताए। उन्होंने कहा कि इसका फायदा यह है कि लोगों के लिए काम करने का मौका मिलता है। एक दो लोगों के लिए भी वह काम कर पाती हैं तो उन्हें खुशी होती है। नुकसान यह है कि आपके बहुत से दुश्मन बन जाते हैं। राजनीति में पता नहीं लगता कि कौन आपका दोस्त और कौन दुश्मन।
16 of 17
MP Kirron Kher
- फोटो : अमर उजाला
ढाई घंटे में बदल गई जिंदगी
सांसद खेर ने कहा कि उन्होंने चुनाव से एक साल पहले ही चंडीगढ़ आना छोड़ दिया था, क्योंकि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी। पर चुनाव के लिए जब पार्टी की टिकटें फाइनल हो रही थीं तो उन्हें दिल्ली से कॉल आया। उनसे चुनाव लड़ने की पेशकश की और तय करने के लिए ढाई घंटे का समय दिया गया। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में अपनी बहन को फोन किया। इस तरह उन ढाई घंटों ने मेरी पूरी जिंदगी बदलकर रख डाली।
सिर्फ एक बार फिल्म देखने गईं
सांसद किरण खेर ने कहा कि वह तीन साल में सिर्फ एक बार फिल्म देखने के लिए गईं। वह एलांते में फिल्म देखने पहुंचीं तो उस समय कई लोगों ने फेसबुक पर तस्वीरें डाल दीं जिस पर कहा गया कि सांसद काम नहीं कर रही हैं और फिल्में देख रही हैं। ऐसे में अब वह फिल्म देखने के लिए नहीं जाती हैं।