फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये IAS अफसर एक बार फिर सुर्खियों में है, काफी संगीन आरोप लगे थे

Thu, 01 Jun 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 9
एक बार फिर सुर्खियों में है ये IAS - फोटो : File Photo
इधर एक आईएएस की मौत का सस्पेंस गहरा गया हैं, वहीं एक आईएएस अपनी रंगीन मिजाजी को लेकर चर्चा में हैं। इन पर काफी संगीन आरोप लगे थे, देखिए मामला।
विज्ञापन

2 of 9
हरियाणा आईएएस एसएन राय सेक्स स्कैंडल
बात हो रही है हरियाणा सरकार में मत्स्य पालन विभाग के प्रधान सचिव पद पर सेवारत आईएएस एसएन राय की। उनके खिलाफ लगाए पंचकूला की महिला के यौन शोषण के आरोप टिक नहीं पाए। चंडीगढ़ जिला अदालत के बाद हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट से भी राय को न्याय मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने महिला के आरोप खारिज कर दिए हैं। जांच में पाया गया कि महिला ने ब्लैकमेलिंग के लिए आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

3 of 9
हरियाणा आईएएस एसएन राय सेक्स स्कैंडल
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्य सचिव डीएस ढेसी को पत्र लिखकर उनके पक्ष में आए फैसलों की एक-एक कर जानकारी दी है। साथ ही इन्हें रिकार्ड में दर्ज करने का आग्रह किया है। राय ने पत्र के साथ महिला के आरोपों और उसके बाद कोर्ट से मिले न्याय के दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। दस्तावेजों में ये भी जिक्र है कि महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप जड़े थे।

4 of 9
हरियाणा आईएएस एसएन राय सेक्स स्कैंडल
राय ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में बताया है कि 2015 से अब तक उनके खिलाफ पुलिस महानिदेशक हरियाणा, आइजी चंडीगढ़, मजिस्ट्रेट चंडीगढ़ और हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट से तमाम आरोपों व शिकायतें खारिज हो गई हैं। इसलिए उन्हें पाक-साफ माना जाए। राय के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने महिला की याचिका पर जरा भी गौर नहीं किया। उन्हें समन तक नहीं किया गया, चूंकि महिला के आरोप निराधार थे।
विज्ञापन

5 of 9
हरियाणा आईएएस एसएन राय सेक्स स्कैंडल
साल 2015 में मामला सामने आया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पंचकूला निवासी महिला ने आईएएस अधिकारी पर पिछले सात साल से यौन शोषण करने के आरोप मढ़ दिए थे। शिकायत आईजी ऑफिस तक पहुंच गई थी। पीड़िता महिला का आरोप था कि आईएएस अधिकारी ने खुद को तलाक शुदा बता कर उसे शादी का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

6 of 9
हरियाणा आईएएस एसएन राय सेक्स स्कैंडल
महिला का आरोप था कि शारीरिक संबंधों के चलते वह गर्भवती भी हुई लेकिन जब भी गर्भवती होती तो अपने दोस्त के ही निजी अस्पताल में ले जाकर दो बार गर्भपात भी करवाया। महिला ने 18 मिनट का एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उक्त पीड़िता महिला और आईएएस अधिकारी डांस करते नजर आ रहे थे। वीडियो में एक बंद कमरे का सीन था। घड़ी में रात के 12 बजे थे और वीडियो में महिला के साथ दिखाई देने वाले कोई और नहीं, बल्कि आईएएस अधिकारी था।
विज्ञापन

7 of 9
हरियाणा आईएएस एसएन राय सेक्स स्कैंडल
पीड़ित महिला ने बताया था कि 2008 में उनका अपने पति से तलाक का केस चल रहा था और सोनीपत के रहने वाले सुरिंदर पवार नामक आदमी ने आईएएस अधिकारी से उनकी मुलाकात करवाई थी। पीड़िता ने बताया था कि आईएएस अधिकारी ने उनकी केस में मदद की था थी। इस बात का लाभ उठाकर अधिकारी ने महिला से कहा कि उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है और उसके दो बच्चे भी है।

8 of 9
हरियाणा आईएएस एसएन राय सेक्स स्कैंडल
पीड़ित महिला ने बताया था कि अधिकारी ने शादी का झांसा देकर उससे शरीरक संबंध बनाये और करीब 6 -7 साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने आगे बताया था कि आने वाले समय में वह उस अस्पताल के नाम का खुलासा भी करेगी, जिसमें दोनों बार उसका गर्भपात कराया गया। पीड़ित महिला ने बताया था कि आईएएस अधिकारी अक्सर उनसे चंडीगढ़ के सेकटर -19D में स्थित कोठी में ही मिलते थे और सेक्स संबंध बनाते थे।
विज्ञापन

9 of 9
हरियाणा आईएएस एसएन राय सेक्स स्कैंडल
पीड़ित महिला का कहना था कि जब उसे पता चला की अधिकारी शादीशुदा हैं और उससे झूठ बोला गया तो उन्होंने फ़रवरी 2015 को डीजीपी हरियाणा को अपनी शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच टीम बैठा दी थी, लेकिन उसे न्याय देने की बजाय आरोपी आईएएस को राहत दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें