वर्दी वालों की गुडांगर्दी के चलते एक जान को जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। घटना मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया की है। तस्वीरों में पूरा मामला।
विज्ञापन
वर्दी की ऐसी गुंडागर्दी, जान से गई जिंदगी, देखिए तस्वीरें
2 of 6
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 में सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक एक्टिवा सवार की टक्कर हो गई। मौके पर ही एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिंटू कुमार सिंह निवासी जगतपुरा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों और लोगों ने विरोध स्वरूप जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों और लोगों ने हादसे के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
वर्दी की ऐसी गुंडागर्दी, जान से गई जिंदगी, देखिए तस्वीरें
3 of 6
मृतक की पत्नी ने बताया कि चिंटू सेक्टर-66 में अंडे व चाय की रेहड़ी लगाता था। रविवार शाम को वह अपनी रेहड़ी पर था। तभी वहां पर पीसीआर कर्मी पहुंचे। उन्होंने चिंटू को पहले धमकाया। इस दौरान उससे पैसे की मांग की। जब उसने पैसे नहीं दिए तो उसे थप्पड़ मार दिया। साथ ही रेहड़ी बंद करने को कहा।
वर्दी की ऐसी गुंडागर्दी, जान से गई जिंदगी, देखिए तस्वीरें
4 of 6
मृतक की पत्नी ने बताया कि पुलिस वालों के इतना कहने के बाद बाद चिंटू रेहड़ी खुली छोड़कर वहां से भाग निकला। वह काफी तेजी से एक्टिवा लेकर घर की तरफ आ रहा था। पुलिस कर्मी भी उसका पीछा कर रहे थे। इस दौरान वह एक्टिवा चलाते पीछे देख रहा था। तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे उसकी एक्टिवा जा टकराई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वर्दी की ऐसी गुंडागर्दी, जान से गई जिंदगी, देखिए तस्वीरें
5 of 6
पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और मृतक के घरवालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन पहुंच गए। रेहड़ी वाले काफी लोग भी जमा हो गए। सभी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
वर्दी की ऐसी गुंडागर्दी, जान से गई जिंदगी, देखिए तस्वीरें
6 of 6
रेहड़ीवालों बताया कि पुलिस वालों का उक्त इलाके में गुंडाराज चल रहा है। पुलिस वाले उक्त इलाके में रेहड़ी लगाने वालों से पांच से एक हजार रुपये तक हफ्ता वसूल करते हैं। जो लोग हफ्ता नहीं देता है तो उसके साथ वह मारपीट करते हैं। डीएसपी सिटी-दो नवरीत सिंह विर्क ने कहा कि अगर इस मामले में किसी पुलिस मुलाजिम की गलती पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।