फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी ही आपकी जेब में होगा 100 रुपए का नया नोट, जानिए खूबियां और असलियत

Sun, 22 Apr 2018 03:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
सौ रुपये का नोट
अब जल्द ही आपकी जेब में 100 रुपए का नया नोट आने वाला है। यहां जानिए कैसा होगा ये नया नोट और इसकी खूबियां...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सौ रुपये का नोट
केंद्र सरकार ने पहले 2000 और 500 रुपए के नए नोट जारी किए थे। इसके बाद 200 रुपए का नया नोट सामने आया और अब मार्केट में जल्द ही 100 रुपए का नया नोट आने वाला है।
विज्ञापन

3 of 7
सौ रुपये का नोट
नाम न बताने की शर्त पर एक आरबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि 100 के नए नोट की छपाई जल्दी शुरू हो सकती है। पुराना नोट भी उसी तरह चलता रहेगा, नया आने के बाद धीरे-धीरे वापिस किया जाएगा।

4 of 7
सौ रुपये का नोट
बताया जा रहा है कि नए नोटों का आकार और आयाम नहीं बदला जाएगा, ताकि एटीएम में आसानी से व्यवस्थित हो सके। जमाखोरी और कालेधन पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
सौ रुपये का नोट
नोट की डिजाइन तकरीबन तैयार हो चुकी है। नोट के रंग में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं किया गया है। इसके रंग का आधार नीला ही रहेगा, लेकिन हल्केपन के साथ। नोट की लंबाई और चौड़ाई पुराने नोट से कम होगी।
विज्ञापन

6 of 7
सौ रुपये का नोट
नए नोट का वजन भी कम होगा। सौ रुपये का यह नया नोट भारतीय कागज से तैयार होगा। वहीं नोट पर विश्वदाय स्मारक को जगह दी जाएगी, जिसे यूनेस्को ने वैश्विक धरोहर में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सौ रुपये का नोट
कहा जा रहा है कि सौ रुपये के नए नोट में कई हाई सिक्योरिटी फीचर होंगे। इन्हें यूवी लाइट में देखा सकता है। वैसे भी बता दें कि हर मूल्य वर्ग के नोट में विशेष सुरक्षा फीचर होते हैं, जिन्हें लोग नहीं जानते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें