साध्वी रेप केस में सजा होने के बाद सुर्खियों में आई राम रहीम की गुफा को लेकर सिरसा डेरा सच्चा सौदा की प्रवक्ता विपासना इंसां पहली बार बोलीं और वो भी बहुत कुछ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Ram Rahim
विपासना इंसां ने कहा कि डेरा हम तेरा वास यानी गुफा की जांच और चेकिंग करवाने के लिए तैयार है। गुफा को लेकर जो अफवाह फैलाई जा रही है, बिल्कुल गलत है। गुफा आम इंसान के रहने जैसे मकान की तरह है, वहां कोई विषेष चीज नहीं है। गुफा में एक खुला मैदान है, जहां लाखों संगत भजन बंदगी सुनने के लिए आती रहती है।
विज्ञापन
3 of 6
Ram Rahim
विपासना इंसां ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख पद पर गुरमीत सिंह ही बने रहने की बात कहते हुए डेरा के उत्तराधिकारी को लेकर जारी शंकाओं और कयासों पर विराम लगा दिया है। विपासना ने डेरा सील करने की अफवाहों को भी गलत करार दिया है।
4 of 6
राम रहीम
- फोटो : social media
विपासना ने कहा कि डेरा की गद्दी पर अभी गुरमीत सिंह ही बने रहेंगे जो भी अटकलें लगाई जा रही हैं, वह केवल अफवाह हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस हनीप्रीत इंसां के बारे में तरह-तरह की बातें की जा रही हैं, वह केवल कोरी कल्पनाएं हैं, जबकि हकीकत ये है कि हनीप्रीत का डेरे से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
Ram Rahim
गौरतलब है कि सजा होने के बाद राम रहीम की ‘लग्जरी गुफा’ पर काफी बवाल हुआ। कहा जाता है कि यह गुफा करीबन चौदह एकड़ में फैली हुई है। यहां की सुविधाएं किसी फाइव स्टार होटल की सुविधाओं से कम नहीं हैं। यह खुलासा कई वर्षों से डेरामुखी के कट्टर समर्थक रहे भूपेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गुफा में स्वीमिंग पूल, पोलो मैदान, होम थिएटर, एनआरआई अनुयायियों से मिलने के लिए मीटिंग हॉल, रेस्तरां इत्यादि सुविधा से लेकर काफी कुछ है, जो आज भी राज है। इस गुफा में एक बेसमेंट है। जहां सिर्फ साध्वियों का पहरा लगता था। वहां साध्वियों के बिना अन्य लोगों का जाना पूरी तरह वर्जित था।