फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत को लेकर पंचकूला से निकली पुलिस, जानिए कहां लेकर गई और क्यों?

Fri, 06 Oct 2017 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
हनीप्रीत इन्सां - फोटो : The Hindu
हनीप्रीत गिरफ्तार हुई और उसे कोर्ट में पेश करके 6 दिन के रिमांड पर लिया गया। वीरवार सुबह पुलिस उसे लेकर पंचकूला से निकल गई, जानिए कहां ले गई और क्यों?
विज्ञापन

2 of 6
Honeypreet Insan
दरअसल, पंचकूला पुलिस हनीप्रीत और उसकी साथी महिला सुखदीप कौर को लेकर पंजाब गई है। वहां संगरूर जिले के भवानीगढ़ थाने में दोनों को रखा गया है। वहीं थाने के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जीरकपुर पटियाला हाइवे से होते हुए पुलिस हनीप्रीत को लेकर भवानीगढ़ पहुंची। अब पुलिस दोनों को लेकर बठिंडा स्थित उस घर में जाएगी, जहां पर वह रुकी थी। साथ ही पुलिस को हनीप्रीत का मोबाइल भी बरामद करना है।
विज्ञापन

3 of 6
Honeypreet Insan Arrest
हनीप्रीत को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस दौरान हनीप्रीत कई बार भावुक हुई। उसने रोते हुए खुद को निर्दोष बताया। हनीप्रीत के साथ गिरफ्तार सुखदीप कौर को भी पूछताछ के लिए छह दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिसका पति इकबाल डेरा के अहम सदस्य रह चुका है।

4 of 6
Honeypreet Insan Arrest
पुलिस ने अदालत से दंगे की साजिश रचने, फरार आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल करने, मोबाइल की बरामदगी और छिपने के ठिकानों का पता लगाने के लिए हनीप्रीत का 14 दिन का रिमांड मांगा। वहीं  बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग नरवाना ने बताया कि हनीप्रीत के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले हैं। उसे फंसाया जा रहा है। इसके बाद कोर्ट ने हनीप्रीत का छह दिन का ही रिमांड दिया।
विज्ञापन

5 of 6
Honeypreet Insan Arrest
हनीप्रीत के वकील प्रदीप आर्य ने अदालत के बाहर बातचीत में बताया कि पुलिस ने रिमांड के लिए पुख्ता वजह नहीं दी। डिसक्लोजर स्टेटमेंट के आधार पर किसी को आरोपी नहीं बनाया जा सकता है। पुलिस की तरफ से कुछ आरोप लगाए गए हैं, लेकिन बचाव पक्ष ने इस पर अपना पक्ष रखा। हनीप्रीत भाग नहीं रही थी, बल्कि सरेंडर करने से पहले कानूनी सलाह ले रही थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। लुक आउट नोटिस के बारे में भी उसे पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनीप्रीत
गौरतलब है कि 3 अक्तूबर दिन मंगलवार की दोपहर को जीरकपुर पटियाला रोड से हनीप्रीत को दबोचा गया। फिर पंचकूला पुलिस उसे चंडीमंदिर थाने ले गई। वहीं देर रात 3 बजे तक उससे पूछताछ होती रही। एसआईटी, पुलिस आयुक्त पंचकूला एएस चावला, आईजी ममता सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चंडीमंदिर थाने में हनीप्रीत से पूछताछ की। पुलिस के पास कई सवालों की लिस्ट है,​ जिनके जवाब हनीप्रीत से चाहिएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें