फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अदालत में रोने लगी हनीप्रीत, बोली- मैने क्या किया, मैं निर्दोष हूं...

Thu, 05 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Honeypreet Insan Arrest
38 दिनों से पुलिस को चमका देने वाली दंगे की साजिश रचने की आरोपी हनीप्रीत की गिरफ्तारी के बाद उसे बुधवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच हनीप्रीत को दोपहर बाद दो बजे अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

2 of 8
Honeypreet Insan Arrest
दंगे की साजिश रचने, फरार आरोपियों, मोबाइल की बरामदगी, हनीप्रीत कहां कहां छुपी रही, ये सुराग हासिल करने के लिए पुलिस ने 14 दिन का कोर्ट से रिमांड मांगा था, लेकिन छह दिन का रिमांड ही दिया गया। इस दौरान हनीप्रीत कई बार भावुक हुई और खुद को निर्दोष बताया। 
विज्ञापन

3 of 8
हनीप्रीत इंसां
हनीप्रीत के साथ गिरफ्तार सुखदीप कौर को भी पूछताछ के लिए छह दिन के रिमांड पर लिया गया है, जिसका पति इकबाल डेरा के अहम सदस्य रह चुका है। 
बता दें कि 25 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जब पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में दोषी करार दिया तोे हिंसा और आगजनी हुई थी।

4 of 8
हनीप्रीत इन्सां - फोटो : The Hindu
इसके बाद से हनीप्रीत की पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन डेरा प्रमुख की राजदार हनीप्रीत लगातार 38 दिन तक पुलिस को चमका देती रही। बठिंडा में भी पिछले पांच दिन से सुखदीप के साथ हनीप्रीत रह रही थी, जिसकी जानकारी मिलने के बाद उसे पटियाला रोड से बुधवार तड़के गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

5 of 8
Honeypreet Insan Arrest
बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग नरवाना ने बताया कि हनीप्रीत के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले हैं। कोर्ट में सभी पहलुओं पर बहस हुई। पुलिस ने अदालत से 14 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन छह दिन का रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि साजिश रचने के मामले में उसे फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 8
Honeypreet Insan Arrest
दिल्ली हाईकोर्ट के वकील प्रदीप आर्य ने कहा कि पुलिस ने रिमांड के लिए पुख्ता वजह नहीं दी। डिसक्लोजर स्टेटमेंट के आधार पर किसी को आरोपी नहीं बनाया जा सकता है। पुलिस की तरफ से कुछ आरोप लगाए गए हैं, लेकिन बचाव पक्ष ने इसपर अपना पक्ष रखा। प्रदीप आर्य ने बताया कि हनीप्रीत भाग नहीं रही थी, बल्कि सरेंडर करने से पहले कानूनी सलाह ले रही थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। लुक आउट नोटिस के बारे में भी उसे पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन

7 of 8
Honeypreet Insan Arrest
उधर, डिस्ट्रिक्ट अटार्नी पंकज गर्ग ने कहा कि रिमांड के दौरान मोबाइल, फरार अन्य साथियों सहित साजिश से जुड़े तमाम पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। 
इस दौरान बचाव पक्ष के एक वकील ने अदालतनामे में हनीप्रीत की तरफ से पक्ष रखा, लेकिन हनीप्रीत ने उस वकील को पहचानने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
Sukhdeep Kaur
सुखदीप से भी होगी पूछताछ 
बठिंडा निवासी सुखदीप का पति इकबाल डेरा सच्चा सौदा के अहम सदस्यों में से एक है। पिछले पांच दिन से हनीप्रीत ने उन्हीं के घर में ही पनाह ली थी। सुखदीप से पूछताछ में पुलिस दंगे की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं के राज भी जानेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें