फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, ये डोक्यूमेंट लाने होंगे साथ, रजिस्ट्रेशन कराएं

Thu, 30 Nov 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics
युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका है, जल्दी से रजिस्ट्रेशन कराएं। साथ में ये सभी डोक्यूमेंट्स लाने होंगे, तभी रैली में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics
हरियाणा के हिसार स्थित सेना भर्ती कार्यालय में 10 जनवरी से सेना में खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के युवा भाग ले सकेंगे। भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

3 of 6
indian army
इच्छुक उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर नाम रजिस्टर करवा लें। हिसार भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय हिसार में 10 से 20 जनवरी तक सेना में सैनिक (सामान्य ड्यूटी), सैनिक (लिपिक/स्टोर कीपर/ तकनीकी), सैनिक तकनीकी, सैनिक ट्रेड मैन और जेसीओ श्रेणी के पदों के लिए भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

4 of 6
भारतीय सेना में वैकेंसी - फोटो : DEMO Pics
भर्ती के समय आवेदक को अपने साथ मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। इन दस्तावेजों में आवेदन की कॉपी के साथ-साथ मैट्रिक/12वीं का प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ लानी अनिवार्य हैं। चारों प्रमाण पत्र छह महीने के भीतर बनवाए गए हों।
विज्ञापन

5 of 6
Indian Army - फोटो : File Photo
खिलाड़ी को मूल प्रमाण पत्र के साथ निदेशक हरियाणा युवा मामले विभाग का ग्रेडेसन सर्टिफिकेट साथ लाना होगा। सैनिक/भूतपूर्व सैनिक/विधवाओं के पुत्र अपने साथ संबंध प्रमाण पत्र की मूल प्रति साथ अवश्य लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
INDIAN ARMY - फोटो : AMAR UJALA
आधार कार्ड की मूल प्रति भी साथ लेकर आएं। इसके अलावा 16 रंगीन पासपोर्ट फोटो, जिस पर नाम, जन्मतिथि छपी हो। सिख उम्मेदवारों की फोटो पगड़ी और पटके के साथ हो। बिना आधार नंबर के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें