दुश्मनों के मंसूबों को नेस्तनाबूत करने वाले राफेल लड़ाकू विमान अंबाला की धरती पर उतर चुके हैं। हजारों करोड़ की लागत से अंबाला में पांच लड़ाकू विमान उतर तो जरूर गए हैं लेकिन इनकी लैंडिंग और टेक ऑफ पर अभी भी खतरा मंडराया हुआ है। यह खतरा दुश्मन से नहीं बल्कि परिंदों से है। दरअसल, अंबाला एयरबेस के दायरे में पक्षी खूब मंडरा रहे हैं। यहां तक की जब राफेल ने लैंडिंग की तो काफी तादाद में कौवे उड़ते हुए दिखाई दिए। प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद आज तक पक्षियों का सफाया नहीं हो पा रहा।