फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्णिका कुंडू के मोबाइल लोकेशन से छेड़छाड़ मामले में आया नया मोड़, पूर्व CM हुड्डा का भी जिक्र!

Thu, 11 Jan 2018 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Chandigarh Stalking Case
वर्णिका कुंडू छेड़छाड़ प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में है। अब रोजाना इस मामले में नये-नये खुलासे हो रहे हैं, देखिए
विज्ञापन

2 of 8
chandigarh stalking case
वर्णिका कुंडू का क्रॉस एग्जामिनेशन एग्जामिनेशन पूरा हो गया। अब अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी। उस दिन वर्णिका के पिता और हरियाणा कैडर के आईएएस वीएस कुंडू के बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं मंगलवार को क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान बचाव पक्ष की ओर से हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा द्वारा उनके पिता वीएस कुंडू और रिश्तेदार वकील राजदीप टकोरिया से फोन पर संपर्क होने का शिकायतकर्ता ने इंकार किया।
विज्ञापन

3 of 8
वर्णिका कुंडू
क्रॉस एग्जामिनेशन के दौरान बचाव पक्ष के एडवोकेट रबिंद्रा पंडित ने वर्णिका से उसके व्यक्तिगत, सामाजिक और सोशल साइट्स से जुड़े सवाल किए। इस पर वर्णिका ने माना कि वह फेसबुक पर है। उसने बचाव पक्ष के इस सवाल का विरोध किया कि वह हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा की प्रशंसक हैं। अभियोजन पक्ष ने बचाव पक्ष के ऐसे सवालों को उसके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा होने पर इसका विरोध किया और ऐसे सवाल उसके निजी जीवन पर अतिक्रमण बताते हुए आपत्ति जताई।

4 of 8
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस
इसके साथ ही वर्णिका ने बचाव पक्ष के उन सभी आरोपों को नकार दिया कि उनके पिता और वकील राजदीप टकोरिया का भूपिंदर सिंह हुड्डा से टेलीफोन से कोई संपर्क हुआ था। उसने बचाव पक्ष के उन सभी आरोपों को खारिज किया कि उसने पुलिस में झूठा केस दर्ज कराया था और उसके बाद हरियाणा में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ अन्य प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों ने उनका विरोध शुरू कर दिया था। क्योंकि एक आरोपी का पिता सत्ताधारी पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं वर्णिका ने बचाव पक्ष के उन सुझावों का भी खंडन किया कि इस मामले में किसी भी राजनीतिक दल या मीडिया की कोई दखलंदाजी है।
विज्ञापन

5 of 8
वर्णिका कुंडू - फोटो : ANI
बचाव पक्ष ने उनसे सवाल किए कि पूर्व सीएम हुड्डा ने उनके पिता से फोन पर केस दर्ज होने को लेकर बात की थी। इस पर वर्णिका ने जवाब दिया कि हुड्डा की न तो उनसे कोई बात हुई और न ही उनके पिता या परिवार के किसी अन्य सदस्य के साथ। हुड्डा का उनके व्यक्तिगत जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। वर्णिका ने बचाव पक्ष के इस सवाल का भी खंडन किया कि उनसे किसी भी राजनीतिक दल या मीडिया हाउस से भी संपर्क किया।
विज्ञापन

6 of 8
वर्णिका कुंडू
मंगलवार को क्रॉस के दौरान वर्णिका ने एक दिन पहले उसके मोबाइल की लोकेशन को लेकर बचाव पक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का अदालत में अपना पक्ष रखा। उसने कॉल डिटेल में तकनीकी खामी होने की बात कही।
अदालत ने किया सवाल, तकनीकी खामी का आपको कैसे पता चला?
वर्णिका के मोबाइल टावर की लोकेशन को लेकर उठाए गए सवाल पर अदालत ने कहा कि उन्हें कैसे पता कि यह तकनीकी खामी है? इस पर वर्णिका ने जवाब दिया कि एक वक्त में उसकी लोकेशन कुल्लू दिखा रही है तो मिनट बाद परवाणू और एक घंटे बाद पंचकूला। हकीकत में ऐसा संभव ही नहीं है। 
विज्ञापन

7 of 8
Varnika Kundu and Vikas Barala - फोटो : File Photo
वर्णिका ने मोबाइल लोकेशन पर उठाए सवाल
मंगलवार को क्रॉस एग्जामिनेशन शुरू होने से वर्णिका ने अदालत में अपनी बात रखने की इजाजत मांगी। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद उसने बचाव पक्ष द्वारा एक दिन पहले घटना वाले दिन उसके मोबाइल की लोकेशन का खंडन किया। वर्णिका ने टेलीकॉम कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई उसकी लोकेशन पर सवाल किया कि सुबह उसकी मोबाइल लोकेशन 11:33 बजे कुल्लू और ठीक 7 मिनट बाद 11:40 बजे परवाणू की दिखाई गई है। 7 मिनट में वह कुल्लू से परवाणू कैसे आ सकती है।
विज्ञापन

8 of 8
वर्णिका कुंडू
बचाव पक्ष ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर उठाए सवाल
बचाव पक्ष के अनुसार पुलिस की ओर से केस में जो सीसीटीवी फुटेज सौंपी गई है, वह सभी निजी कैमरों से ली गई है। पुलिस ने शहर में लगे किसी भी सरकारी कैमरे की फुटेज मामले में पेश नहीं की है। बचाव पक्ष के आरोप के अनुसार शिकायतकर्ता के पिता वीएस कुंडू ने यूटी गृह सचिव जो कि हरियाणा कैडर से आईएएस हैं उनसे मुलाकात कर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए सभी सरकारी कैमरों से घटना के दौरान के सभी फुटेज डिलिट करवा दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें