फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मर्दानी' मनचले का कॉलर पकड़ खुद ले गई थाने

Sat, 21 Mar 2015 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
मुंबई के बाद अब हरियाणा के करनाल में एक 'मर्दानी' ने युवतियों में मिसाल पेश करते हुए मनचले का कॉलर पकड़ पीटा और खुद ही उसे थाने ले गई। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

'मर्दानी' मनचले का कॉलर पकड़ खुद ले गई थाने

2 of 7
बीते दिन ही एक ऐसी ही मिसाल मुंबई में सामने आई थीं, जहां 20 साल की प्रदन्या मांधारे ने दूसरी महिलाओं के लिए मिशाल पेश करते हुए आरोपी से लोहा लिया। वह उसके बाल पकड़ कर खींचती हुई ले गई।
मांधारे ने यह सब अकेले ही किया, जबकि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद करीह 50 लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन

'मर्दानी' मनचले का कॉलर पकड़ खुद ले गई थाने

3 of 7
करनाल में ये घटना बस स्टैंड के नजदीक हुई। पंहोडी गांव की रहने वाली खुशबु के साथ एक युवक ने छेड़खानी करनी शुरू की। पहले तो लड़की ने उसे नजर अंदाज कर दिया लेकिन हद तो तब हो गई जब मनचले युवक ने लड़की का हाथ पकड़ लिया।

'मर्दानी' मनचले का कॉलर पकड़ खुद ले गई थाने

4 of 7
लड़की ने पहले तो गुस्से में आकर उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे खुद उसकी कमीज का कालर पकड़कर उसे नजदीक ही बस स्टैंड चौंकी ले गई।
विज्ञापन

'मर्दानी' मनचले का कॉलर पकड़ खुद ले गई थाने

5 of 7
यह देखिये किस तरह लड़की छेड़खानी करने वाले लड़के को थप्पड़ मारती हुई पुलिस चौकी ले गई, इसके बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में लेकर थाना सिविल लाइन पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

'मर्दानी' मनचले का कॉलर पकड़ खुद ले गई थाने

6 of 7
पुलिस जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि लड़की एक कंपनी में कार्यरत है और लड़का बेरोजगार है। लड़के ने पढ़ाई छोड़ रखी है और काम भी कुछ नहीं करता। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने एक अन्य लड़के कहने पर लड़की का हाथ पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मर्दानी' मनचले का कॉलर पकड़ खुद ले गई थाने

7 of 7
बस स्टैंड के बाहर सरेआम लोगों के बीच लड़के ने लड़की का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और सैकड़ों लोगों की जुटी भीड़ सिर्फ तमाशा देखती रही। उनमें से कुछ लोग हंसते हुए उनके फोटो खींचने में लगे रहे। लोगों की भीड़ में से कोई भी एक ऐसा शख्स सामने नहीं आया जो लड़की की मदद कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें