फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू चुनाव में पहली बार सोई बना 'किंग', तस्वीरों में देखिए जश्न

Thu, 27 Aug 2015 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव ने स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) ने क्लीन स्वीप करते हुए बादशाहत कायम की। तस्वीरों में देखिए कैसे मनाया गया जश्न?
विज्ञापन

पीयू चुनाव में पहली बार सोई बना 'किंग', तस्वीरों में देखिए जश्न

2 of 6
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) गठबंधन ने क्लीन स्वीप करते हुए ऑफिस बियरर्स के सभी पदों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की। पुसू-एबीवीपी गठबंधन दूसरे नंबर पर जबकि पिछले बार की विजेता एनएसयूआई इस बार तीसरे नंबर पर रहा। शिअद के छात्र संगठन सोई ने पहली बार पीयू काप्रेसिडेंट पद जीता है। मुक्तसर के मलोट निवासी फिजिक्स विभाग के रिसर्च स्कॉलर जसमीन कंग 3,731 मतों के साथ प्रेसिडेंट बने।
विज्ञापन

पीयू चुनाव में पहली बार सोई बना 'किंग', तस्वीरों में देखिए जश्न

3 of 6
जसमीन ने पुसू के बलजिंदर सिंह को 1400 से अधिक के रिकॉर्ड अंतर से हराया। वहीं 3,7,77 वोटों के साथ प्रीति नेगी ने वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कब्जा किया। 3,256 मतों के साथ ऋषि भारद्वाज सेक्रेटरी तो 2,743 वोटों के साथ स्वाति टिवाना ज्वाइंट सेक्रेटरी बनी। हालांकि चुनाव का प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले 1 प्रतिशत गिरकर 58 प्रतिशत रहा।

पीयू चुनाव में पहली बार सोई बना 'किंग', तस्वीरों में देखिए जश्न

4 of 6
सोई ने इस चुनाव में नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एनएसओ), हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन (हिमसू) और इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के साथ गठबंधन किया था। सभी संगठनों ने काउंसिल के एक-एक पद पर चुनाव लड़ा।

यह हुआ पहली बार: सोई ने प्रेसिडेंट पद जीता, प्रेसिडेंट पद 1400 से अधिक के अंतर से जीता गया, काउंसिल ऑफिस बियरर्स में दो लड़कियां, पहली बार महिला उम्मीदवार ज्वाइंट सेक्रेटरी बनी, वाइस प्रेसिडेंट को प्रेसिडेंट से भी 46 वोट ज्यादा मिले, गठबंधन : सोई+हिमसू+एनएसए+इनसो
विज्ञापन

पीयू चुनाव में पहली बार सोई बना 'किंग', तस्वीरों में देखिए जश्न

5 of 6
पद----------------नाम-----------------वोट
प्रेसिडेंट------------जसमीन कंग---------3731
वाइस प्रेसिडेंट------प्रीति नेगी------------3777
सेक्रेटरी -----------ऋषि भारद्वाज--------3256
ज्वाइंट सेक्रेटरी------स्वाति टिवाना-------2743

61 में से 41 विभागों में सोई का परचम: पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में बड़े विभागों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सभी छात्र संगठनों का जोर इन्हीं विभागों पर सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू चुनाव में पहली बार सोई बना 'किंग', तस्वीरों में देखिए जश्न

6 of 6
ज्यादातर टूर और पार्टियां भी इन्हीं विभागों के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित की गईं। सोई गठबंधन ने विभागों के हिसाब से भी प्रतिद्वंद्वी संगठनों को करारी शिकस्त दी। कुल 61 में से 41 विभागों में सोई ने जीत दर्ज की। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के सबसे अधिक 2485 मतों में से प्रेसिडेंट के लिए 1402 वोट पोल हुए। इसमें सोई गठबंधन को 510 वोट मिले। यूआईएलएस विभाग के 1016 वोटों में से 643 वोट पड़े। जिसमें सोई को 349 वोट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें