देसी दवाओं का सेवन करना गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जानिए ऐसे ही 5 बड़े नुकसान?
विज्ञापन
गर्भवती महिलाएं जरूर देखें देसी दवाओं के ये बड़े नुकसान
2 of 6
बेटे की चाहत में अक्सर गर्भवती महिलाएं जड़ी-बूटियां और अन्य दवाओं का सेवन कर लेती हैं। ऐसी दवाओं से लड़का होना संभव नहीं, पर इनका विपरीत असर जरूर हो जाता है।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाएं जरूर देखें देसी दवाओं के ये बड़े नुकसान
3 of 6
पंचकूला के सिविल सर्जन डॉ. वीके बंसल ने बताया कि अज्ञानता के कारण गर्भवती महिलाएं स्वयं या परिवार के दबाव में बच्चे के लिंग परिवर्तन यानी सिर्फ लड़का पैदा हो, इसके लिए जड़ी-बूटियां, पुत्रवर्धक या अन्य प्रकार की दवाओं का सेवन कर लेती हैं। इन दवाओं से लड़का होना संभव नहीं पर इनके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य को खतरा उत्पन्न हो सकता है।
गर्भवती महिलाएं जरूर देखें देसी दवाओं के ये बड़े नुकसान
4 of 6
सिविल सर्जन ने कहा कि किसी प्रकार की दवा के सेवन से लड़का नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देसी दवा लेने से बच्चे को गर्भ में कई प्रकार के रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बच्चे के दिल में छेद, कटे होंठ, पिचका हुआ नाक, मानसिक क्षमताओं में कमी, पीठ में मेरुदंड, मुड़े हुए पैर जैसे अनेक शारीरिक दोष होने का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है, जिससे बच्चे को आजीवन परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाएं जरूर देखें देसी दवाओं के ये बड़े नुकसान
5 of 6
सिविल सर्जन ने कहा कि इन दवाओं के सेवन से गर्भ में बच्चे की मौत की दर भी ढाई गुणा बढ़ जाती है। डॉ. बंसल ने स्पष्ट किया कि गर्भ में बच्चे का लिंग महिला की माहवारी रुकने से 10 से 15 दिन पहले ही तय हो जाता है, जो बाद में किसी भी दवा के सेवन से परिवर्तित नहीं हो सकता।
गर्भवती महिलाएं जरूर देखें देसी दवाओं के ये बड़े नुकसान
6 of 6
सिविल सर्जन ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति ऐसी दवा देने का दावा करता है या इस प्रकार की कोई सूचना मिलती है तो वह सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में सिविल सर्जन के कार्यालय में कमरा नंबर-235 व 236 में सूचना दें। इस संबंध में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और दोषी व्यक्ति पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।