पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की भाजपा में वापसी की अटकलों पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि सिद्धू ऐसा शेर है, जो सड़ा हुआ मांस नहीं खाता। कांग्रेस ने उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी सोच रखी है, जिसमें ढालने के लिए उन्हें तैयार किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की भूमिका पर उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के ही नहीं, पंजाब के भी कैप्टन हैं। चुनाव की रणनीति उनकी देखरेख में ही तय होगी।