फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भज्जी के बाद जालंधर से एक और सिंह टीम इंडिया में, नाम 'सेन्चुरी'

Wed, 25 May 2016 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुआ पंजाब के जालंधर का खिलाड़ी मनदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो
क्रिकेटर हरभजन भज्जी के बाद जालंधर के एक और क्रिकेटर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसे 'सेन्चुरी सिंह' के नाम से जाना जाता है। देखिए, इसके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुआ पंजाब के जालंधर का खिलाड़ी मनदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो
जिम्बाब्बे दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किए गए ये खिलाड़ी हैं मनदीप सिंह। इन्हें 'सेन्चुरी सिंह' का नाम पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया है। अभी ये आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेल रहे हैं। इससे पहले वह पंजाब किंग्स इलेवन और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुआ पंजाब के जालंधर का खिलाड़ी मनदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के जालंधर के रहने वाले मनदीप सिंह दो भाइयों में छोटे हैं। मनदीप ने बड़े भाई वेटनरी डॉक्टर हरविंदर सिंह के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था। हरविंदर भी तेज गेंदबाज रहे हैं, लेकिन स्कूल रिजल्ट खराब हुआ तो पिता ने क्रिकेट छुड़वा दिया। पिता मनदीप का क्रिकेट छुड़वाना चाहते थे, लेकिन हरविंदर ने साथ दिया।

4 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुआ पंजाब के जालंधर का खिलाड़ी मनदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो
अंडर-15 में एमए चिदंबरम ट्राफी में बेहतर प्रदर्शन पर मनदीप सिंह को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने 25 हजार तो बीसीसीआई ने 50 हजार रुपये बतौर इनाम दिए थे। अंडर-19 वर्ल्ड कप में मनदीप टीम इंडिया का उपकप्तान था। इंडिया ए टीम में न्यूजीलैंड दौरे के दौरान 194 रन ठोंककर वह सबकी नजरों में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुआ पंजाब के जालंधर का खिलाड़ी मनदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो
मनदीप के भाई हरविंदर कहते हैं कि मनदीप को जब क्रिकेट प्रतियोगिताओं में इनाम मिलने लगे तो पिता का मन भी बदल गया। इसके बाद हमने घर की छत पर प्रैक्टिस के लिए सिस्टम बना दिया। जब भी मनदीप सेन्चुरी बनाता है हमें पार्टी देनी पड़ती है। कई बार तो ग्रेंड पार्टी भी देनी पड़ी है। मां ने मनदीप को शरारती बच्चा करार दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें