फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: इस मंत्री से शादी करेंगी IPS ज्योति यादव, कभी AAP विधायक से सरेराह टक्कर लेकर आई थीं चर्चा में

Mon, 13 Mar 2023 02:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएस ज्योति यादव और मंत्री हरजोत बैंस। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस मानसा की एसपी ज्योति यादव के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका विवाह श्री आनंदपुर साहिब में होगा। ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है। वहीं पेशे से वकील 32 साल के हरजोत बैंस श्री आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के हैं। बैंस आप पंजाब की युवा शाखा का नेतृत्व कर चुके हैं। 2014 में चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी (ऑनर्स) की। 2018 में बैंस ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में प्रमाण पत्र भी लिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएस ज्योति यादव। - फोटो : social media
पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव पिछले साल उस समय चर्चा में आई थी जब उनकी लुधियाना दक्षिण की आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के साथ सार्वजनिक बहस हो गई थी। छीना ने यादव पर उन्हें बताए बिना उनके विधानसभा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने का आरोप लगाया था। ज्योति यादव उस समय लुधियाना में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त थी।  


यह भी पढ़ें: Ludhiana: पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलदीप वैद के घर पहुंची विजिलेंस, आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ
विज्ञापन

3 of 5
ज्योति यादव - फोटो : social media
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के साथ ही पार्टी के अविवाहित मंत्रियों-विधायकों ने गृहस्थी बसा लेने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार बनने के बाद सबसे पहले पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह किया था। पहली पत्नी से तलाक के बाद भगवंत मान का यह दूसरा विवाह है। 

4 of 5
आईपीएस ज्योति यादव और मंत्री हरजोत बैंस। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सात अक्तूबर 2022 को संगरूर से आप विधायक 27 वर्षीय नरेंद्र कौर भराज भी पार्टी के कार्यकर्ता मनदीप सिंह लखेवाल के साथ विवाह-बंधन में बंध गईं। इसी साल 26 जनवरी को फाजिल्का से आप विधायक 31 वर्षीय नरिंदर पाल सिंह सावना ने खुशबू सावनसुख के साथ विवाह किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईपीएस ज्योति यादव - फोटो : social media
30 जनवरी को फिरोजपुर के विधायक 62 वर्षीय रणवीर सिंह भुल्लर ने अमनदीप कौर गोंसल से विवाह रचाया। रणवीर भुल्लर का यह दूसरा विवाह है। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है। इनके अलावा बाघा पुराना से विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, सूबे के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और आप सांसद राघव चड्ढा अभी अविवाहित हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें