बीएसएफ ने पकड़ी हेरोइन।
इस वर्ष पकड़ी गई 227 किलो 776 ग्राम हेरोइन
बीएसएफ ने इस साल पाक तस्करों की तरफ से भारतीय तस्करों के लिए सरहद पर फेंकी गई 227 किलो 776 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। इसके अलावा बीएसएफ ने सरहद पर घूमते हुए संदिग्ध 83 भारतीयों को पकड़ने के अलावा 11 भारतीय तस्करों को दबोचा है। इसी तरह विभिन्न प्रकार के आधुनिक हथियार बारह, गोला-बारूद 468, भारतीय मोबाइल सिम कार्ड 18, पाक मोबाइल सिम कार्ड 21, 18 भारतीय मोबाइल, पाक तस्करों द्वारा गिफ्ट में भारतीय तस्करों को भेजी एक किलो 139 ग्राम अफीम पकड़ी गई है।