सजल
- फोटो : अमर उजाला
68वीं रैंक हासिल करने वाले सजल के पिता आदित्य कुमार मित्तल जिंदल स्टील में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता मीनाक्षी जिंदल गृहिणी हैं। सजल ने 12वीं कक्षा में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। सजल चार-साढ़े चार घंटे कोचिंग के अलावा दिन में 7 से 8 घंटे पढ़ाई करता था। सजल ने कहा कि उसने सोशल मीडिया से दूरी नहीं बनाई लेकिन उसका प्रयोग केवल पढ़ाई के लिए ही किया। सजल आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई करना चाहता हैं।