पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार हैं। पंजाब में कांग्रेस को अपने दम पर जीत दिलाने वाले कैप्टन एक बेहतरीन गायक भी हैं। इसकी जानकारी काफी कम लोगों को हैं लेकिन कैप्टन सुर की बेहतरीन समझ रख सकते हैं। उनका यह हुनर उनकी पोती की शादी में दिखा। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पोती सहरइंदर कौर की शादी रविवार को दिल्ली में हुई। दिल्ली के बिजनेसमैन से सहरइंदर की शादी रविवार को सिसवां स्थित आवास पर बहुत सादगी भरे समारोह में हुई। समारोह में पारिवारिक सदस्य और रिश्तेदार ही शामिल हुए। कैप्टन की कैबिनेट के मंत्री, विधायक व प्रदेश के सांसद और अन्य नेता इस समारोह में आमंत्रित नहीं थे। हालांकि मुख्यमंत्री के स्टाफ के कुछ निजी अधिकारी समारोह में दिखाई दिए। अब इस आयोजन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीएम पोती के लिए लोकगीत गाते दिख रहे हैं। साथ में उनकी पत्नी पटियाला की सांसद परनीत कौर भी दिख रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
पोती सहरइंदर की शादी में गीत गाते सीएम पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
मोहाली जिले के गांव सिसवां स्थित डैम के किनारे बनाए गए शाही आवास में मुख्यमंत्री की पोती सहर इंदर कौर का विवाह दिल्ली के जाने-माने व्यापारी अदित्य नारंग से सिख रीति-रिवाज के अनुसार हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
पोती सहरइंदर की शादी में गीत गाते सीएम पंजाब
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि विवाह का कार्यक्रम तय होने के बाद से मुख्यमंत्री के आवास पर पार्टियों का सिलसिला शुरू हो गया था। हाल ही में मुख्यमंत्री ने अपने इस आवास पर प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को पार्टी दी थी। उन्होंने विवाह समारोह को पूरी सादगी के आयोजित करने के लिए यह फैसला लिया था।
4 of 5
सहरइंदर कौर अपने पति के साथ
- फोटो : अमर उजाला
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जो गीत गाया, वह आमतौर पर पंजाब में डोली उठने के समय गाया जाता है। इस लोकगीत के बोल कुछ इस प्रकार हैं... आज दी दिहाड़ी रख डोली नी मां..
रवां बाबुल दी बनके गोली नी मां...
बता दें कि सहरइंदर कौर कैप्टन के बेटे रणइंदर सिंह की बेटी हैं। उनके पति आदित्य नारंग दिल्ली के बिजनेसमैन देविन नारंग के बेटे हैं। विवाह काफी सादगीपूर्ण हुआ लेकिन पार्टियों का सिलसिला 4 मार्च तक जारी रहेगा, जिसमें कैप्टन परिवार के अन्य रिश्तेदार और मित्रों को भी बुलाया जाएगा।