जालंधर में प्रदर्शन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला जालंधर के अध्यक्ष संजीव शर्मा मनी की अध्यक्षता में वर्कशॉप चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि वह सभी देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में कोई भी आतंकवादी और आतंकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान को बक्शा नहीं जाएगा।
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को समाप्त करने की मुहिम चलाई है उस मुहिम के तहत अब आने वाले समय में इस देश से आतंकवाद को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रधान सन्नी शर्मा, जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, मोहिन्द्र भगत, कृष्ण देव भंडारी, मनोरंजन कालिया, मनीष विज, राजीव ढींगरा, राजू मागो, प्रवीण हांडा, पार्षद सुशील शर्मा, अशोक गांधी, अमित भाटिया, किशन लाल शर्मा, रमेश शर्मा, एचएस बेदी उपस्थित थे।