फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह के बारे में कितना जानते हैं, 8 क्लिक में रोचक बातें

Thu, 13 Sep 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
sardar singh
पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह ने बुधवार को संन्यास से लिया है।सरदार सिंह का नाम दुनिया के बड़े हॉकी खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। आइए आठ क्लिक पर देखें सरदार सिंह से जुड़ी दस रोचक बातें... 
विज्ञापन

2 of 8
सरदार सिंह
सरदार सिंह का जन्म 15 जुलाई 1986 को हरियाणा के सिरसा जिले के रानिया में हुआ। सरदार सिंह देश के बेहतरीन मिडफील्डर हैं। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं। डिफेंस और आक्रमण दोनों में बड़ी चपलता से खेलते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
Sardar Singh
सरदार सिंह को सरदारा सिंह के भी नाम से भी जाना जाता है। साल 2008 में अजलनशाह टूर्नामेंट में देश का नेतृत्व करने वाले वो सबसे युवा कप्तान बने। वर्तमान में हरियाणा पुलिस में डीएसपी के रूप में कार्यरत हैं।






 

4 of 8
Sardar Singh
सरदार सिंह ने देश के लिए 350 मैच खेले हैं। वहीं साल 2008 से 2016 तक भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी रहे हैं। साल 2012 में सरदार सिंह को अर्जुन पुरस्कार और साल 2015 में पद्म श्री से नवाजा गया। 
विज्ञापन

5 of 8
हॉकी कैप्टन सरदार सिंह - फोटो : file photo
भारत ने 2014 में सरदार की कप्तानी में एशियाई खेलों में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता था और रियो ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई किया था। सरदार ने भारत के लिए अपना पदार्पण जूनियर टीम में 2003-04 में भारत के पोलैंड दौरे के दौरान किया था। 
विज्ञापन

6 of 8
सरदार सिंह
सरदार ने सीनियर टीम में अपना पदार्पण 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ किया। दुनिया के बेहतरीन मिडफील्डरों में शुमार सरदार को 2010 और 2011 में एफआईएच की 18 सदस्यीय ऑल स्टार टीम में जगह मिली थी। 
विज्ञापन

7 of 8
सरदार सिंह
32 वर्षीय सरदार सिंह हरियाणा के सिरसा जिले के रहने वाले हैं और अपने राज्य की पुलिस टीम के लिए भी खेलते हैं। नई दिल्ली के 2010 के कामनवेल्थ गेम्स में भारत ने इनके नेतृत्व में ही रजत पदक जीता था। पूरे कैरियर में भारत के लिए 243 मैचों में 15 गोल किए। हाकी इंडिया लीग में दिल्ली ने इन्हें 42.49 लाख में खरीदा था। 
विज्ञापन

8 of 8
सरदार सिंह
खिलाड़ी सरदार सिंह की प्रेम कहानी भी काफी चर्चा में रही। सरदार सिंह को फेसबुक में ही एक युवती से प्रेम हुआ था। इसका जिक्र उन्होंने खुद किया था। मामला, अगस्त 2014 का है। सरदारा सिंह ने खुद बताया था कि 'मैं अपने फेसबुक के मैसेजेस पढ़ रहा था, तभी मैंने एक मेसेज में लिखा देखा, 'सरदारा सिंह तुम एक महान खिलाड़ी हो, आईलवयू (Sardar Singh you are a great player, I love you)' ये मेसेज किसी युवती का था'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें