फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार देखने को मिले PM मोदी के ऐसे तेवर, देखिए तस्वीरें

Sat, 28 Jan 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई अंदाज आपने देखे होंगे, लेकिन जालंधर में आज उनके अलग ही तेवर देखने को मिली। जरा इन तस्वीरों को देखिए।
विज्ञापन

2 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जालंधर आए प्रधानमंत्री मोदी ने विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने न कांग्रेस को छोड़ा और न ही आम आदमी पार्टी को। उन्होंने जहां नोटबंदी पर खुलकर बात की, वहीं पाकिस्तान को भी नहीं बख्शा। अपने 45 मिनट के भाषण में मोदी ने भारतीय सेना के पराक्रम की तारीफों के पुल बांधे तो मुख्यमंत्री बादल को भी सराहा।
विज्ञापन

3 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नोटबंदी के बाद तीन माह में उन पर न जाने क्या-क्या जुल्म हुए लेकिन मैं भी मोदी हूं जुल्म के आगे झुकने वाला नहीं हूं। मोदी शुक्रवार को पीएपी में शिअद भाजपा की संयुक्त रैली को संबोधित करने आए थे। इस दौरान मोदी ने कहा कि 2014 में भाजपा गठबंधन ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के मुद्दे पर चुनाव लड़े जबकि कांग्रेस का मुद्दा था नौ सिलेंडर के 12 सिलेंडर करना।

4 of 8
पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र में उनकी सरकार बनते ही करप्शन के खिलाफ जंग शुरू हो गई। अब उन्होंने राजनीति से भ्रष्टाचार खत्म करने का बीड़ा उठाया हुआ है। नोटबंदी के बाद कर्नाटक के एक मंत्री के पास से 150 करोड़ रुपये नए नोट बरामद हुए, जिसको कांग्रेस सरकार मंत्रीमंडल से निकालना नहीं चाहती और टीवी मीडिया इस खबर पर तो चर्चा भी नहीं कर रहा।
विज्ञापन

5 of 8
पंजाब के जालंधर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली
पीएम ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि पिछले चुनाव में भी पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाने का सपना देेख रही थी। चुनावों के बाद दर्जी तक बुलवा लिए थे शपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए सूट सिलवाने को, लेकिन गठबंधन ने इतिहास बना दिया। कांग्रेस का कोई सिर पैर नहीं है। बंगाल में सीपीआई के साथ सरकार बनाने के सपने संजोने शुरू कर दिए और अब यूपी में समाजवादी पार्टी को कोसकर उसके साथ गठबंधन कर लिया।
विज्ञापन

6 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएपी में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री बादल की तारीफों के पुल बांध लिए। उन्होंने कहा कि यहां अकाली दल के सीएम बादल ऐसे हैं, जिन्होंने न दिल बदला है और न ही दल। सीएम की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि वह जब पहली बार सीएम बने थे तो सबसे युवा मुख्यमंत्री थे और अब सबसे वरिष्ठ।
विज्ञापन

7 of 8
जालंधर में जमकर बरसे पीएम मोदी
मोदी ने कहा कि वह पंजाब के प्रभारी भी रहे हैं और बादल की उंगली पकड़कर चलना सीखते रहे हैं। इसलिए जनता को शिअद व भाजपा को चुनाव जीताकर एक इतिहास रचना चाहिए। राहुल गांधी का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि कुछ लोग पंजाब के नौजवानों और सूबे को बदनाम कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि पंजाब के गेहूं से ही देश का पेट भरता है। हर बार जब भी सीएम बादल उनसे मिलते हैं, किसानों की ही बात करते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जालंधर रैली
मोदी ने कहा कि दुख की बात है कि कुछ लोग राजनीति को निचले स्तर पर ले आए हैं और पंजाब को दाग लगा रहे हैं। राजनीति अपनी जगह है लेकिन पंजाब के नौजवानों को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए। जनता से अपील की कि वह बदनाम करने वालों को ऐसी सजा दें कि आगे से कोई उंगली उठाकर देखे नहीं। मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है कि कांग्रेस अब इतिहास है और बीती बात है। उसका रंग क्या है? राह क्या है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें