प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब को एम्स का तोहफा दिया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। पढ़िए उनकी स्पीच की 10 बड़ी बातें।
विज्ञापन
2 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवेरे साढ़े 11 बजे बठिंडा में रैली स्थल पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने लोगों को संबोधित करते हुए उनका वेल्कम किया। उसके बाद उन्होंने एम्स का शिलान्यास किया, जिसे जून 2020 तक पूरा किए जाने की योजना है। कार्यक्रम के दौरान स्क्रीन पर एम्स की खासियतें दिखाई गई।
विज्ञापन
3 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
926 करोड़ की लागत से बने एम्स में 16 ऑपरेशन थियेटर होंगे। 750 बेड और 30 आयुष बेड होंगे। मेडिकल कॉलेज होगा, जिसमें हर साल 100 स्टूडेंट्स को दाखिला मिलेगा। एम्स में कैंसर पर रिसर्च करने के लिए हर सुविधा मौजूद होगी। 500 सीटों वाला ऑडिटोरियम होगा। सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त लैब और डॉक्टर्स के रहने के लिए आवास बनाए जाएंगे। पुनर्वास केंद्र भी बनाया जाएगा।
4 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला मौजूद रहे। सभी ने बारी-बारी लोगों को संबोधित किया। बठिंडा में प्रधानमंत्री की इस रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखा। प्रोग्राम में लगाई गई कुल 24 हजार कुर्सियां खचाखच भरी नजर आई। कई लोगों को खड़े होकर सुनना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वहीं मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं किसानों के खेतों को पानी से लबालब करने का इरादा लेकर चल रहा हूं। पाकिस्तान में पानी चला जाए और दिल्ली में सरकारें सोती रहीं। किसान रोता रहा। अगर पानी मिल जाए तो मिट्टी सोना पैदा करे। इसके लिए दिल्ली में बैठी सरकार बादल के साथ कंधे से कंधा मिलकर चलने को तैयार है। भारत के हक का पानी किसी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाने देंगे। सिंधु नदी का पानी हिन्दुस्तान का है।
विज्ञापन
6 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मुझे चुनाव के रिजल्ट से लेना देना नहीं है, बल्कि किसान भाइयों के भले से मतलब है। जिस खेत में जो फसल होती है उसका अवशेष अगर उसी जमीन में गाड़ दें तो वह जमीन के लिए खुराक बनेगी। जैसे धरती को पानी की प्यास लगती है, वैसे ही भूख भी लगती है। इसके लिए पराली उसके पेट में ही डाल दो। इसे जलाओ मत, ये आपकी संपत्ति है। अरबों खरबों की संपत्ति है।
विज्ञापन
7 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मोदी ने कहा कि मैं पाकिस्तान के आवाम से कहना चाहता हूं कि ये हिंदूस्तान है। जब आपका एक सैनिक मरता है तो करोड़ों भारत वासियों का आंसू निकलता है। लड़ना हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ो, आतंक के खिलाफ लड़ो। पाकिस्तान की जनता को हुकुमरानों से हिसाब मांगना चाहिए। सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया था। हमने अपनी सेना की ताकत का उन्हें एहसास करवा दिया।
8 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और काले धन ने इस देश के मध्यम वर्ग को लूटा है। गरीबों को उनके हक से वंचित रखा है। मुझे मध्यम वर्ग का शोषण और लूट बंद करानी है। गरीबों को उनका हक दिलाना है। इसलिए मैंने 500 और 1000 के नोट बंद किए। नए नोट आने वाले हैं, लेकिन इसके लिए लोगों ने जो कठिनाई झेली है, उसकी सराहना करता हूं। लेकिन उसके लिए शब्द कम पड़ रहे हैं।
9 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मोदी ने कहा कि इस रास्ते में कठिनाइयां हैं, इसलिए आपका सहयोग मांगने आया हूं। आप अपने मोबाइल फोन को बैंक बना सकते हो। टेक्नोलॉजी ऐसी आ गई है कि पैसे को छुए बिना कारोबार कर सकते हैं। पेमेंट कर सकते हैं। शॉपिंग कर सकते हैं। काला कारोबार दीमक की तरह है। अगर काले धन के कारोबारियों को उठने नहीं देना है तो मोबाइल ऐप को डाउनलोड करिए और उसे अपना बटुआ बनाएं।
अब वो जमाना चला गया कि जेब में पैसे भरकर जाना पड़ा, बल्कि डिजिटल कैश आ गया है। उसका बढ़ चढ़कर प्रयोग कीजिए। पंजाब के विकास के लिए दिल्ली आपके साथ है। ताकतवर पंजाब बनाना है। नया पंजाब बनाना है। पंजाब को आगे ले जाना है। एम्स विकास की इस गति में मील का पत्थर साबित होगा। मैं पंजाबवासियों से सहयोग मांगता हूं।