फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IISER के दीक्षांत समारोह में इस अंदाज में पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, देखिए तस्वीरें

Sun, 20 May 2018 02:37 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 7
राष्ट्रपति कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च के दीक्षांत समारोह में मोहाली पहुंचे, देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
राष्ट्रपति कोविंद
मोहाली सेक्टर-81 स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे। यहां उन्होंने संस्थान के सातवें दीक्षांत समारोह में 153 विद्यार्थियों को डिग्रियां देकर सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रपति संस्थान में एक पौधा भी लगाया।
विज्ञापन

3 of 7
राष्ट्रपति कोविंद
दीक्षांत समारोह में पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने विशेष मेहमान के रूप में शिरकत की। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार वह किसी सरकारी समागम में शामिल होने आए।

4 of 7
राष्ट्रपति कोविंद
संस्था के डायरेक्टर प्रो. देवी प्रसाद सरकार ने कहा कि समागम के दौरान 153 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गईं। इसके अलावा पीएचडी व इंटेग्रेटिड पीएचडी के कुल 32 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गईं। समागम में आइसर के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के चेयरपर्सन डॉ. मधुचंदा भी शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 7
राष्ट्रपति कोविंद
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि सुरक्षा प्रबंधों के कारण आम लोगों को मुश्किल का सामना न करना पड़े। इसका पूरा ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन

6 of 7
राष्ट्रपति कोविंद
मोहाली के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहली बार हिमाचल के दौरे पर जाएंगे। उनका हेलीकॉप्टर शिमला के कल्याणी हेलीपैड पर उतरेगा। राष्ट्रपति छह दिन तक शिमला के छराबड़ा में अपने निवास स्थान रिट्रीट में ठहरेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राष्ट्रपति कोविंद
रामनाथ कोविंद के साथ उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी होंगे। वह 25 मई को शिमला से चंडीगढ़ और फिर विशेष विमान से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। छह दिन के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति कोविंद हिमाचल के कई पकवानों का स्वाद चखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें