फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव के पतंजलि का रेस्टोरेंट नहीं है 'पौष्टिक रेस्तरां', जानिए असली सच

Thu, 20 Apr 2017 09:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पतंजलि ने खोला पहला रेस्टोरेंट
मीडिया में चल रही बाबा रामदेव के पंतजलि के रेस्टोरेंट वाली खबर झूठी है। हाल ही में इसका असली सच सामने आया जो काफी चौंकाने वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
बाबा रामदेव का पतंजलि रेस्टोरेंट
जीरकपुर के बलटाना में पतंजलि के 'पौष्टिक रेस्तरां' शुरू करने की खबर का खंडन पतंजलि और पौष्टिक रेस्तरां दोनों ने किया है। पौष्टिक रेस्तरां प्राइवेट लिमिटेड के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि वो सिर्फ पतंजलि के प्रोडक्ट इस्तेमाल में करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Patanjali opens its first vegetarian restaurant
पतंजलि योगपीठ के साथ होटल खोलने का कोई एग्रीमेंट नहीं है। ये रेस्टोरेंट पतंजलि का नहीं है। वहीं हरिद्वार में संस्थान की तरफ से पंकज और संस्थान के चीफ स्ट्रैटिजिक ऑफिसर दीपक सिंघल ने संस्थान के ऐसे किसी कदम की जानकारी न होने की बात कही।

4 of 5
Patanjali opens its first vegetarian restaurant
दीपक सिंघल ने कहा कि सुनने में आया है कि चंडीगढ़ के पास पंजाब के जीरकपुर इलाके में एक रेस्तरां खुला है, जिसमें पंतजलि के प्रोडक्ट के इस्तेमाल की बात कही जा रही है। पर ये पतंजलि का रेस्टोरेंट नहीं है, सिर्फ एक अफवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Patanjali opens its first vegetarian restaurant
दीपक सिंघल ने कहा कि रामदेव स्वदेशी जींस लाने की घोषणा के बाद इस तरह की कई खबरें आ चुकी हैं। पिछले दिनों रामदेव के पतंजलि एयरलाइंस शुरू करने की अफवाह भी उड़ी थी और अब रेस्टोरेंट खोलने की खबर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें