फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्र लिखकर जीत सकते हैं पचास हजार तक का इनाम, यहां करें आवेदन, डाक विभाग दे रहा है मौका

Sat, 30 Jun 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 4
सांकेतिक तस्वीर
बदलते जमाने में चिट्ठी-खत का जमाना गायब हो गया है। अब उनकी जगह स्मार्टफोन जैसे उपकरणों ने ले ली है। लेकिन डाक विभाग एक ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिसमें आप भाग लेकर पचास हजार तक का इनाम जीत सकते हैं। दरअसल, पंजाब डाक विभाग 15 जुलाई से ‘ढाई आखर’- ‘लेटर टू माई मदरलैंड’ थीम पर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता रवींद्र नाथ टैगोर के आमार देशेर माटी से प्रेरित होकर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 50 हजार रुपये का इनाम जीता जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
यहां करें आवेदन : पंजाब सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दो वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। पहला जिनकी आयु 18 वर्ष और दूसरा जो 18 वर्ष से अधिक के हैं। यह लेटर पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में लिखा जा सकता है। इनलैंड लैटर कार्ड में लिखा गया लैटर 500 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए, जबकि ए-4 साइज के पेपर पर यह लेटर 1000 शब्दों से अधिक न हो। 
 
विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर
यह पत्र आप द पोस्टमास्टर जनरल पंजाब सर्किल, चंडीगढ़ 160017 के पते पर पोस्ट कर सकते हैं। या आप किसी भी पोस्ट ऑफिस में हाथों हाथ भी दे सकते हैं। आपके द्वारा लिखा हुआ पत्र 30 सितंबर तक उक्त पते या माध्यम तक पहुंच जाने चाहिए। 30 सितंबर के बाद मिलने वाले पत्र वैध नहीं होंगे और उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
सांकेतिक तस्वीर
प्रतिभागी को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आयु प्रमाण पत्र भी साथ देना होगा। ऑल इंडिया लेवल पर कंपीटिशन के प्रथम विजेता को 50 हजार रुपये, दूसरे विजेता को 25 हजार और तीसरे विजेता को 10 हजार रुपये की नकद राशि इनाम में दी जाएगी।

जबकि पंजाब सर्किल लेवल पर प्रथम विजेता को 25 हजार, दूसरे विजेता को 10 हजार व तीसरे विजेता को 5 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। कंपीटिशन में हिस्सा लेने के आप अपने लैटर की सॉफ्ट कॉपी सोफ्ट कॉपी  MyGov portal पर स्कैन कर भी डाल सकते हैं पर हार्ड कॉपी 30 सितंबर से पहले विभाग को मिल जानी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आप www.indiapost.gov.in पर भी क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें