फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साहब! देखिए आपकी पुलिस क्या कर रही है...

Thu, 10 Aug 2017 03:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सनौली(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Haryana News
सेवा, सुरक्षा व सहयोग का नारा देने वाली पुलिस का एक और वीडियो वायरल हुआ है। आप खुद देखिए, पुलिसवाले क्या कर रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 8
Haryana News
सुरक्षा व सहयोग का नारा देने वाली पुलिस की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसमें बापौली थाना की एक पीसीआर पर तैनात तीन पुलिसकर्मी दिन में ही अनाज मंडी स्थित आढ़त की एक दुकान पर सो रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
Haryana News
घटना हरियाणा के सनौली का है, तीनों पुलिसकर्मी दिन के वक्त ही इतनी गहरी नींद में हैं उनको वीडियो बनाने वाले की भनक तक नहीं लगी। 

4 of 8
Haryana News
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार बापौली थाना की पुलिस की पीसीआर नंबर-16 अनाज मंडी बापौली में की 26 नंबर दुकान पर खड़ी है। आढ़त की दुकान के अंदर तीन पुलिसकर्मी आराम से सो रहे हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 8
Haryana News
किसी जागरूक व्यक्ति ने पीसीआर व पुलिसकर्मियों के सोते वक्त की वीडियो बना ली और इसको सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ ही देर में पुलिसकर्मियों की वीडियो वायरल हो गई। 
विज्ञापन

6 of 8
Haryana News
यह वीडियो कई पुलिसकर्मियों के मोबाइल में भी चली गई। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तीनों पुलिसकर्मी दिन के वक्त घोड़े बेचकर सो रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
Haryana News
पुलिस की वीडियो कई बार हो चुकी हैं वायरल 
पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही या फिर पैसे मांगने की वीडियो वायरल की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल एक एएसआई की तहसील कैंप में किसी मामले को लेकर रिश्वत लेते हुए ही वीडियो वायरल हुई थी। दो माह पहले एक होमगार्ड की स्काईलार्क के सामने एक वाहन चालक से नो इंट्री में दाखिल होने पर दो सौ रुपये की रिश्वत लेने की वीडियो वायरल हुई थी। 

विज्ञापन

8 of 8
Haryana News
बापौली थाना के अंतर्गत की एक पीसीआर व उस पर तैनात पुलिसकर्मियों की आढ़त की दुकान पर सोने की वीडियो वायरल हुई है। बापौली एसएचओ से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। ऐसे कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
- नरेश अहलावत, डीएसपी समालखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें