नशा तस्करी रोकने के लिए बनाई पुलिस चौकी में खाकी वर्दी वाले बाबा का दरबार लगता है और वह लोगों की बीमारियां दूर करते हैं। ये फिल्मी कहानी नहीं हकीकत है। देखिए, पूरा मामला। सभी फोटोः मुकेश, फतेहाबाद
विज्ञापन
मिलिए, वर्दी वाले बाबा से, पुलिस चौकी में जुटती भक्तों की भीड़
2 of 6
ये हकीकत है, फतेहाबाद जिले के गांव अलीका की। नशा तस्करी रोकने के लिए जो यहां चौकी बनाई गई थी, उसके इंचार्ज जगमोहन सिंह झाड़-फूंक करके लोगों का उपचार करने में लगे हैं। वो भी ऑन ड्यूटी और वर्दी के साथ।
विज्ञापन
मिलिए, वर्दी वाले बाबा से, पुलिस चौकी में जुटती भक्तों की भीड़
3 of 6
हर मंगलवार-शनिवार को पुलिस चौकी में माहौल पूरा धार्मिक हो जाता है। चौकी पर तैनात बाकी पुलिसकर्मी धौक लगाने रही भीड़ को संभालने में व्यस्त रहते हैं। एसआई जगमोहन सिंह का दावा है कि चौकी पर तेल चढ़वाते हैं और भक्तों से कहते हैं इसे लगाना, ठीक हो जाआगे।
मिलिए, वर्दी वाले बाबा से, पुलिस चौकी में जुटती भक्तों की भीड़
4 of 6
वर्दी वाले बाबा के नाम से मशहूर एसआई जगमोहन द्वारा अलीका की पुलिस चौकी में झाड़-फूंक करने से पहले फतेहाबाद में भी दरबार लगाया जा चुका है। फतेहाबाद में डीएसपी रोड और पुरानी तहसील रोड पर अलग अलग ठिकानों पर दरबार लगता था।
विज्ञापन
मिलिए, वर्दी वाले बाबा से, पुलिस चौकी में जुटती भक्तों की भीड़
5 of 6
रतिया थाने और फतेहाबाद पुलिस लाइन में तैनाती के दौरान भी उनके पास दुखी, परेशान लोगों की लाइन लगती रही। उनका दावा है, 'कोढ़, दिल की बीमारी, कैंसर, पथरी समेत कई बीमारियां उनके स्पर्श से ही ठीक होने लगती हैं। लोगों के दुख-दर्द दूर कर रहा हूं। पैसा नहीं लेता।
मिलिए, वर्दी वाले बाबा से, पुलिस चौकी में जुटती भक्तों की भीड़
6 of 6
चौकी में पांच पुलिसकर्मियों का स्टाफ है। बाबा जहां भी तैनात रहे, ऐसा ही करते रहे हैं। बाबा के दरबार पर आने वाले अपनी श्रद्धानुसार कुछ चढ़ावा दे जाते हैं। चौकी में दारोगा बाबा 20 साल से ऐसे ही ड्यूटी दे रहे हैं। दूर-दूर से लोग उनके पास आते हैं।