पुलिस चौकी में लोगों की बीमारियां दूर करने का दावा करने वाले खाकी वर्दी वाले बाबा की 'चौकी' का भूत एसपी की घुड़की ने उतार दिया। देखिए कैसे?
विज्ञापन
देखिए, एसपी ने कैसे उतारा वर्दी वाले बाबा की 'चौकी' का भूत?
2 of 6
वर्दी वाले बाबा एसआई जगमोहन से एसपी ओपी नरवाल ने सवाल किया कि या तो नौकरी कर लो, या फिर झाड़-फूंक। पेट पर लात लगते देख बाबा के सिर से झाड़-फूंक का भूत तुरंत उतर गया और छूटते ही बोला, साहब, नौकरी करनी है।
विज्ञापन
देखिए, एसपी ने कैसे उतारा वर्दी वाले बाबा की 'चौकी' का भूत?
3 of 6
एसपी ने एसआई जगमोहन के पक्ष में आई पिलछियां और आस पास के गांवों के दर्जनों बाशिंदों के प्रतिनिधिमंडल को भी बैरंग लौटा दिया। एसपी ने पंचायत के लोगों को कहा कि वे नशा छुड़ाने में पुलिस का सहयोग करें बजाए इस प्रकार के ओछे हथकंडे करने के।
देखिए, एसपी ने कैसे उतारा वर्दी वाले बाबा की 'चौकी' का भूत?
4 of 6
एसपी से मिलने के लिए एसआई जगमोहन और पंचायत के लोग अलग अलग पहुंचे। हालांकि जगमोहन ने इस बात से इंकार किया है कि उसने प्रतिनिधिमंडल को फतेहाबाद आकर एसपी से मिलने को कहा है। उसका कहना था कि गांव के लोग उससे प्रभावित हैं, इसलिए पक्ष लेने आए हैं।
विज्ञापन
देखिए, एसपी ने कैसे उतारा वर्दी वाले बाबा की 'चौकी' का भूत?
5 of 6
दूसरों की बीमारियां ठीक करने का दावा करने वाले एसआई जगमोहन को पुलिस कप्तान नरवाल ने मिलने से पूर्व काफी देर इंतजार करवाया। पिलछियां गांव के सरपंच कृष्ण, संत लाल, निछतर सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण जगमोहन के पक्ष में एसपी से मिलने पहुंचे थे।
देखिए, एसपी ने कैसे उतारा वर्दी वाले बाबा की 'चौकी' का भूत?
6 of 6
वर्दी वाले बाबा के नाम से मशहूर एसआई जगमोहन द्वारा अलीका की पुलिस चौकी में झाड़-फूंक करने से पहले फतेहाबाद में भी दरबार लगाया जा चुका है। फतेहाबाद में डीएसपी रोड और पुरानी तहसील रोड पर अलग अलग ठिकानों पर दरबार लगता था।