पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई, वाटर कैनन से पानी की बौछारें की। इसमें विधायक समेत कई कांग्रेसी जख्मी हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
सुखबीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी विधायकों पर लाठीचार्ज
2 of 6
मामला उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के रिसॉर्ट प्रोजेक्ट के लिए सड़क निर्माण से संबंधित है और यह मामला गहराता जा रहा है। इसी मामले को लेकर कांग्रेसियों ने बादल के रिसॉर्ट का घेराव किया। उन्होंने विवाद से जुड़ी सड़क पर मार्च किया। साथ ही धरना देकर गिरफ्तार दी। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
सुखबीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी विधायकों पर लाठीचार्ज
3 of 6
सिसवां टी-प्वाइंट पर धरने में शामिल प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चौधरी के अलावा इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रधान व गिद्दड़बाहा से विधायक अमरिदंर सिंह राजा वडिंग, एआईसीसी प्रवक्ता विजयइंद्र सिंगला व सचिव कुलजीत सिंह नागरा, खरड़ से विधायक जगमोहन सिंह कंग कर रहे थे।
सुखबीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी विधायकों पर लाठीचार्ज
4 of 6
उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस की ओर से पानी की बौछार और हल्का बल प्रयोग करने से पंजाब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चौधरी समेत कुछ अन्य नेता घायल हो गए।
विज्ञापन
सुखबीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी विधायकों पर लाठीचार्ज
5 of 6
प्रदर्शन के दौरान राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब के युवाओं को राज्य की अकाली दल-भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ लड़ने के लिए कमर कस लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने पंजाब के युवाओं का भविष्य बिगाड़ दिया है। यहां इंडस्ट्री नहीं है, रोजगार नहीं हैं, निवेश नहीं है, कृषि नहीं है, शिक्षा नहीं है, स्वास्थ्य नहीं है। इस सरकार ने ऐसा कोई अच्छा काम नहीं किया, जिसका इन्हें श्रेय दिया जाए। राज्य दीवालिया हो चुका है।
सुखबीर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी विधायकों पर लाठीचार्ज
6 of 6
राजा वडिंग ने कहा कि वह जल्द ही सिसवां टी प्वाइंट से बादलों के रिसॉर्ट तक सड़क के चौड़ीकरण के लिए वृक्षों को काटे जाने का मुद्दा पर्यावरण मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे। मंत्रालय को इस सड़क के निर्माण के लिए पर्यावरण क्लीयरेंस की जांच करवानी चाहिए।