पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया, हवाई फायरिंग भी की। घटना में 40 लोग गंभीर घायल हो गए। तस्वीरों में देखिए बेरहम पुलिस का खौफनाक चेहरा।
विज्ञापन
'निर्दयी' पुलिस, लोगों पर लाठीचार्ज-हवाई फायर, तस्वीरें
2 of 9
घटना पंजाब के फिरोजपुर में जलालाबाद शहर की है। कॉलेज छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई न होने से खफा लोग बाजार बंद कर जीटी रोड पर धना दे रहे थे। इस कारण यातायात काफी प्रभावित था। बता दें कि जलालाबाद उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल का हलका है।
विज्ञापन
'निर्दयी' पुलिस, लोगों पर लाठीचार्ज-हवाई फायर, तस्वीरें
3 of 9
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया और एके-47 से हवाई फायर भी किए। इस पर पुलिस और लोगों के बीच जमकर पथराव हुआ।
'निर्दयी' पुलिस, लोगों पर लाठीचार्ज-हवाई फायर, तस्वीरें
4 of 9
इसके बाद पुलिस ने घरों से लोगों को निकाल कर पीटकर जख्मी कर दिया। इसमें लगभग चालीस लोग जख्मी हो गए हैं। यही नहीं पुलिस ने पत्रकारों के कैमरे तक छीन लिए। शहर में माहौल खराब होने पर फाजिल्का से एसएसपी स्वपन शर्मा पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
'निर्दयी' पुलिस, लोगों पर लाठीचार्ज-हवाई फायर, तस्वीरें
5 of 9
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नगर में ट्यूशन जाने वाली लड़कियों को तीन युवक अक्सर तंग व परेशान करते थे। इन पीड़ित लड़कियों ने बीते शनिवार को हिम्मत करते हुए एकत्रित होकर पहले तो उक्त युवकों की पिटाई की और इसके बाद इसकी शिकायत थाना सिटी में की।
विज्ञापन
'निर्दयी' पुलिस, लोगों पर लाठीचार्ज-हवाई फायर, तस्वीरें
6 of 9
पुलिस ने तीन युवक सिमरन संधू, मोहित वर्मा व शिवम डूमरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी सिमरन संधू की मां अकाली दल महिला विंग की प्रधान है। शहर वासियों की ओर से संघर्ष के लिए दी चेतावनी के बाद दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिमरन संधू को पुलिस ने नहीं पकड़ा।
विज्ञापन
'निर्दयी' पुलिस, लोगों पर लाठीचार्ज-हवाई फायर, तस्वीरें
7 of 9
पुलिस के इस रैवैय से नाराज होकर लोग चक्का जाम करके धरने पर बैठ गए आरोपी सिमरन संधू को गिरफ्तार करने की मांग की। छह घंटे बाद पुलिस और सिविल प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
'निर्दयी' पुलिस, लोगों पर लाठीचार्ज-हवाई फायर, तस्वीरें
8 of 9
लाठीचार्ज के समय डीएसपी अजमेर सिंह बाठ और एसपी (एच) वीर सिंह मौजूद थे। लाठीचार्ज से लोगों में भगदड़ मच गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
'निर्दयी' पुलिस, लोगों पर लाठीचार्ज-हवाई फायर, तस्वीरें
9 of 9
इस दौरान एक पुलिस वाला घायल हो गया। उसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की। दोनों तरफ हुए पथराव में कई लोग जख्मी हुए हैं। उसके बाद पुलिस ने घरों से लोगों को निकाल कर पीटना शुरू कर दिया। इस हादसे में लगभग चालीस लोग जख्मी हुए हैं।