फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न दिल्ली न नेपाल न राजस्थान, इस जगह पर छिपी है राम रहीम की हनीप्रीत!

Fri, 29 Sep 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
फाइल
राम रहीम की 'लाड़ली' हनीप्रीत न नेपाल में है, न राजस्थान में और न ही दिल्ली में। अगर पुलिस को वह चाहिए तो इस जगह पर तलाश करे, शायद मिल जाए।
विज्ञापन

2 of 6
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
ये कहना है राम रहीम के करीबी राकेश कुमार अरोड़ा का, जिसे पंचकूला में हिंसा फैलाने के आरोप में सिरसा से दबोचा गया है। इसे राम रहीम का करीबी कहा जा रहा है और इससे पता चला सकता है कि हनीप्रीत कहां है और किस हालत में है।

 
विज्ञापन

3 of 6
honeypreet
स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने राकेश कुमार अरोड़ा को सिरसा से गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे पंचकूला की अदालत में पेश किया था। मूल रूप से संगरूर के दड़वा मंडी का रहने वाला राकेश अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि हनीप्रीत तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान हो जाएगा।

4 of 6
हनीप्रीत इंसां
पूछताछ में राकेश कुमार अरोड़ा ने हनीप्रीत, आदित्य इंसा के करीब एक दर्जन ठिकानों का खुलासा किया है। राकेश ने राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, यूपी के कुल 11 ठिकानों की जानकारियां दी है, जहां पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
फाइल
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर व चौपाल में भी सर्च आपरेशन जारी है, जबकि गुरुग्राम, गाजियाबाद, दिल्ली सहित कुछ और शहरों के नाम शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, राकेश दोनों फरार आरोपियों के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल
एसआईटी ने इन ठिकानों की निशानदेही के लिए आरोपी की 12 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन उसे 10 दिनों की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। माना जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम खुलासे होंगे, जिससे पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें