25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के दौरान काफिले में डेरा सच्चा सौदा, सिरसा की आठ गाड़ियों पर पुलिस की निगाहें टिकी हैं। काफिले की इन गाड़ियों में कौन, कैसे और क्यों आया, इस बारे में पंचकूला पुलिस ने विपासना को नोटिस भेजकर तमाम जानकारियां मांगी है।
विज्ञापन
2 of 6
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
माना जा रहा है कि वीरवार को डेरा की चेयरपर्सन खुद या उनके प्रतिनिधि इस संबंध में पुलिस को ब्यौरा मुहैया करवाएंगे। हिंसा फैलाने के पीछे विदेश से भी फंडिंग किए जाने की संभावना के मद्देनजर पुलिस तमाम पहलुओं को खंगाल रही है। हिंसा के पीछे इटली और ऑस्ट्रेलिया से भी कुछ एनआरआई के पंचकूला पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
3 of 6
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा फैलाने वालों में न केवल अन्य आसपास के प्रदेशों से डेरा समर्थक पहुंचे, बल्कि इस दौरान कुछ अप्रवासी भारतीय(एनआरआईं) के नाम भी दंगे की साजिश में सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पंचकूला में दंगा भड़काने और इसकी साजिश रचने वालों को विदेश से भी फंडिंग की गई।
4 of 6
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
इनमें इटली, ऑस्ट्रेलिया से कुछ एनआरआई पंचकूला पहुंचे थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। हालांकि इनके विदेश चले जाने की आशंका के मद्देनजर पुलिस अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों से भी मदद लेने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
5 of 6
Ram Rahim Verdict
- फोटो : File Photo
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा को अंजाम देने के लिए सिरसा से काफिले में 218 गाड़ियों रवाना हुई थी। लेकिन इनमें से रास्ते में कई गाड़ियों इधर उधर भटक गईं। पंचकूला पुलिस ने काफिले के साथ पहुंची 56 वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजकर उनसे जानकारियां मांगी हैं। विपासना से पुलिस ने डेरा की आठ गाड़ियों के मालिक, 25 अगस्त को वाहनों के ड्राइवर का नाम और मोबाइल नंबर, गाड़ी का मॉडल, गाड़ी कहां से आई और कहां इनमें कितने लोग पंचकूला पहुंचे, इस बारे में तमाम जानकारियां मांगी है।
सभी आठ वाहन डेरा के नाम हैं पंजीकृत, ब्यौरा मांगा
पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने बताया कि राम रहीम के काफिले में आई आठ गाड़ियों से संबंधित अहम जानकारियां मिलने के बाद सभी की जांच की जा रही है। सभी आठ वाहन डेरा सच्चा सौदा के नाम पंजीकृत हैं। इन वाहनों से ही पुलिस को कारतूस, असलाह और नशीले पदार्थ के अलावा कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। वाहनों के संबंध में ब्यौरा हासिल कर, पुलिस तमाम पहलुओं को जोड़कर इस बात का खुलासा करेगी कि पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा में डेरा की भूमिका क्या थी।