फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी के पति वीर साहू समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, पत्नी और बेटे पर छिड़ा विवाद

Thu, 15 Oct 2020 08:57 AM IST
खुशबू गोयल अमन वर्मा, महम(रोहतक)
विज्ञापन
1 of 8
सपना चौधरी और वीर साहू - फोटो : social media
हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के पति हरियाणवी कलाकार वीर साहू के खिलाफ रोहतक के महम थाना में धारा 144 का उल्लंघन करने, बिना अनुमति भीड़ जुटाने व आपदा प्रबंधन नियमों की अवहेलना करने के मामले में केस दर्ज हुआ है। थाना महम में सुरक्षा एजेंट के पद पर कार्यरत कर्मचारी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सोमवार को हिसार जिले के गांव मदनहेड़ी निवासी वीर साहू अपने साथियों के साथ लगभग 15 गाड़ियों में महम चौबीसी चबूतरे पर जाने के लिए निकला था। 
विज्ञापन

2 of 8
वीर साहू - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में ही वीर साहू को शहर में बिना अनुमति भीड़ एकत्रित करने पर पाबंदी होने व पुलिस खड़ी होने की जानकारी मिल गई। उसके बाद काफिले के साथ गांव फरमाणा खास बाईपास स्थित जुलाना रोड़ पर चला गया। वहां पर करीब 60-70 लोग खड़े थे। उन सभी ने कोविड-19 से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन नहीं किया। पुलिस ने सुरक्षा एजेंट के बयान के आधार पर वीर साहू सहित 60-65 अन्यों के खिलाफ धारा 188, 34 व 51बी आपदा प्रबंधन के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

3 of 8
वीर साहू के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला: सपना चौधरी के पति वीर साहू को किसी ने फेसबुक पर ऑनलाइन आकर निजी जीवन से संबंधित अशोभनीय टिप्पणी कर दी। इससे विवाद खड़ा हो गया। उसके बाद बात बढ़ती चली गई व दोनों पक्षों द्वारा महम चौबीसी के चबूतरे को केंद्र मानकर वहां आने पर देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद बात बढ़ती चली गई व एक दूसरे ने महम के एतिहासिक चबूतरे पर आकर देख लेने की धमकी दी गई। जिसके लिए 12 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे का समय निर्धारित किया गया। 

4 of 8
वीर साहू के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर ही एक दूसरे की चुनौती स्वीकार करने के बाद दोनों पक्षों की ओर से भारी संख्या में युवकों को लाने की खबर सामने आई। पुलिस को खबर मिलते ही आनन-फानन में थाना प्रभारी नवीन जाखड़ के नेतृत्व में चबूतरे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। चबूतरे के नजदीक फटकने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जाने लगी व वहां पर आकर इकट्ठा होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। 
विज्ञापन

5 of 8
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : अमर उजाला
थोड़ी ही देर में लगभग 15 कारों मे सवार होकर वीर साहू पक्ष के युवक आए लेकिन वे पुलिस की मौजूदगी को भांपते हुए निकल गए। उसके बाद सैमाण चुंगी फिर फरमाणा व महम नेशनल हाईवे के बाईपास पर कई जगह युवकों के एकत्रित होने की खबरें वायरल हुई। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते अप्रिय घटना होने से बच गई। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : फाइल फोटो
चबूतरे की मर्यादा का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए सौंपा था ज्ञापन
चौबीसी के चबूतरे पर मंगलवार को पंचायत का आयोजन किया गया था। इसकी अध्यक्षता चौबीसी सर्वखाप पंचायत प्रधान धज्जा राम गोयत ने की। पंचायत में हरियाणवी गायिका एवं कलाकार सपना चौधरी के पति वीर साहू व एक अन्य युवक के बीच हुए विवाद में अपने समर्थकों के साथ चौबीसी के चबूतरे पर चुनौती देने के मामले की कड़ी निंदा की। वहीं नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर दोनों पक्षों के खिलाफ उचित कानून कार्रवाई करने की मांग की थी। 
विज्ञापन

7 of 8
वीर साहू समेत करीब 60-65 अन्य लोगों पर धारा 188, 34 सहित आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आगामी दिनों में वीर साहू को जांच में शामिल किया जाएगा। भीड़ में शामिल अन्यों को नामजद किया जाएगा। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है। - नवीन जाखड़, महम थाना प्रभारी
विज्ञापन

8 of 8
सपना चौधरी
चौबीसी का चबूतरा लड़ाई झगड़ा करने के लिए नहीं होता है। यह दो पक्षों के विवाद को पंचायती तौर पर निपटाने के लिए होता है। इसलिए महम का एतिहासिक चौबीसी चबूतरे पर हमने अपनी पंचायत रखने का निर्णय लिया था। मगर सोमवार को पंचायत के दिन पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी थी। यह सूचना मिलते ही हमने कानून का पालन किया और बिना रुके ही चले गए। फिर भी धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की हर जांच में पूरा सहयोग करूंगा। - वीर साहू, सपना चौधरी के पति।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें