फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी दिखा वसूली करते 10 पहलवान फिल्मी अंदाज में दबोचे

Thu, 11 Feb 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
सोनीपत रोड स्थित हनुमान अखाड़े के 10 युवकों को पहलवानी के नाम पर शहर में दबंगई दिखाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा। तस्वीरें।
विज्ञापन

बॉडी दिखा वसूली करते 10 पहलवान फिल्मी अंदाज में दबोचे

2 of 6
पुलिस ने उन्हें व्यापारियों से सामान खरीदकर पैसे न देने, रेहड़ी पलटाकर भाग जाने व अवैध तरीके से फाइनेंस पर पैसे देकर ज्यादा ब्याज वसूली करने व काम करवा कर पैसे न देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बाजार के रास्ते पैदल ही थाने ले जाया गया।
विज्ञापन

बॉडी दिखा वसूली करते 10 पहलवान फिल्मी अंदाज में दबोचे

3 of 6
सिटी थाना प्रभारी कुलदीप देशवाल ने बताया कि पुलिस को कईं दिनों से शिकायत मिल रही थी कि अखाड़े के कुछ पहलवान बाजार में दुकानदारों से अवैध तरीके से वसूली कर रहे हैं। ये दुकान पर जाकर जूते, घी, खाने का सामान लेते हैं और पैसे नहीं देते। कभी रेहड़ी वालों की रेहड़ी पलटाकर भाग जाते हैं। गरीब लोगों को सूद पर पैसे देकर ज्यादा ब्याज वसूल करते हैं। पैसे न देने पर लोगों के साथ मारपीट कर शहर में शांति भंग कर रहे हैं।

बॉडी दिखा वसूली करते 10 पहलवान फिल्मी अंदाज में दबोचे

4 of 6
लोगों की इस शिकायत पर बुधवार को देशवाल के नेतृत्व में पुलिस सोनीपत रोड स्थित हनुमान अखाड़े में पहुंची और अखाड़ा संचालक ओमबीर सहित पहलवान देवेंद्र, सतीश, मोहित, मनजीत, नवीन, कृष्ण, ऋषिपाल, संदीप व सतीश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से डंडे भी बरामद किए हैं। इन सभी पहलवानों को सोनीपत रोड से शहर के बीचोंबीच बाजार होते हुए निकालकर सिटी थाने लाया गया।
विज्ञापन

बॉडी दिखा वसूली करते 10 पहलवान फिल्मी अंदाज में दबोचे

5 of 6
सिर झुकाकर चल रहे पहलवानों को देखने सड़क किनारे वे लोग भी जमा हो गए जो पहले उनके डर से कन्नी काट जाते थे। जब पुलिस उन्हें थाने में पहुंची तो वहां भी भीड़ लग गई। सभी के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है। गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच कुछ वकीलों ने आरोपियों को बाजार के रास्ते पैदल ही थाने ले जाने को गैरकानूनी बताया है जबकि आम लोगों ने इसका स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉडी दिखा वसूली करते 10 पहलवान फिल्मी अंदाज में दबोचे

6 of 6
दो लाख का काम, 40 हजार में करवा लिया: थाने में पहुंचे गढ़ी गांव के एक युवक ने बताया कि आरोपियों में से एक पहलवान ने दो साल पहले अपने अखाड़े में दरवाजे लगवाने का काम करवाया था, जिसका पैसा दो लाख रुपये बनता था, लेकिन पहलवान ने 40 हजार देकर बाकी पैसे देने से इंकार कर दिया। मांगने पर  जान से मारने की धमकी देता था। इसकी शिकायत पुलिस को भी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें