फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की ये सबसे लंबी टनल, खासियतें जानकर दुनिया चौंक जाएगी

Sat, 01 Apr 2017 09:15 AM IST
चिनैनी-नाशरी(जम्मू) से राजेश ढल्ल
विज्ञापन
1 of 11
इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
इंजीनियरिंग का जीता जागता कमाल है एशिया की ये सबसे लंबी टनल, जो खुलने को तैयार है। इसकी खासियतें जानकर दुनिया भर के इंजीनियर्स चौंक जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 11
इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बनाई गई नौ किलोमीटर लंबी चिनैनी-नाशरी सुरंग तीन अप्रैल से लोगों के लिए खुल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे देश को समर्पित करेंगे। भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी में प्रशासन और एनएसजी ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं पीएम मोदी को सुनने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है और लोग बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
इस टनल पर करीब 2519 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसके चालू होने के बाद लोगों को पर्यटनीय स्थल कुद, पटनीटॉप और बोटोट से होकर नहीं जाना पड़ेगा और जो यहां पर बर्फबारी होने से रास्तें बंद हो जाते थे उससे छुटकारा मिल जाएगा। अब लोग और पर्यटक बरोक टोक सुरंग की मदद से सीधा श्रीनगर पहुंच जाएंगे। यह  सुरंग 9 किलोमीटर लंबी है। सुरंग के भीतर एक साथ दो वाहन आ जा सकेंगे।

4 of 11
इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
गौरतलब है कि यह देश की सबसे बड़ी टनल है। यह उधमपुर जिले को रामबन जिले से जोड़ेगी। इससे मार्ग की 31 किलोमीटर लंबाई कम होगी और करीब दो घंटे का सफर कम होगा। इस सुरंग का इस्तेमाल करने वालों को टोल देना होगा। इसके निर्माण पर करीब तीन हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। यह प्रोजेक्ट बन रहे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे फोरलेन का हिस्सा है।
विज्ञापन

5 of 11
इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
जब फोरलेन का काम पूरा होगा तो जम्मू से श्रीनगर का सात घंटे का सफर साढ़े तीन घंटे कम हो जाएगा। इस टनल से कार, जीप, ट्रक और बस ही चल पाएंगे। पैदल व्यक्ति और दोपहिया वाहनों के लिए प्रवेश वर्जित रहेगा। इस सडक़ सुरंग से 5 मीटर तक की ऊंचाई वाले वाहनों को ही जाने की मंजूरी है। डीजल, पेट्रोल, गैस और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वाले भारी व्यसायिक वाहनों पर भी रोक रहेगी।
विज्ञापन

6 of 11
इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
कमर्शियल वाहनों की स्कैनिंग के लिए एक स्कैनिंग मशीन लगाई गई है। यह मशीन इन वाहनों की ऊंचाई, वाहन की गर्मी (हीट) और धुंआ की परख आटोमेटिक करेगी। अगर किसी वाहन की ऊंचाई 5 मीटर से ज्यादा हुई तो उसे टनल से पहले ही पर रोक दिया जाएगा। टनल का रखरखाव करने वाली कंपनी के मकेनिकल प्रमख विजय शर्मा ने बताया कि इस टनल में मोबाइल फोन भी चलते रहेंगे। इसके लिए ऑप्टीकल फाइबर डाली गई हैं।
विज्ञापन

7 of 11
इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
टनल में आक्सीजन का इंतजाम भी किया गया है। इसके लिए ताजा हवा का प्रवेश लगातार होता रहेगा और अंदर की हवा खुद बाहर निकलती रहेगी। कंपनी के मकेनिकल हेड विजय शर्मा बताते हैं कि अगर टनल में किसी व्यक्ति को कोई दिक्कत हो तो घबराने की जरूरत नहीं। हर 150 मीटर पर इमजरेंसी कॉल सेंटर बनाए गए हैं। इनकी कुल संख्या 108 है।

 

8 of 11
इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
विजय ने बताया कि अगर टनल के भीतर कोई वाहन खराब हो जाएगा तो पांच मिनट में उसे मदद मिल जाएगी, क्योंकि वाहन रुकते ही अलार्म बजने लगेगा। वैसे इस सुरंग का ट्रायल 9 मार्च से 15 मार्च तक हो चुका है। ट्रायल के दौरान हर रोज औसतन 7000 वाहन सुरंग से गुजरे। इसके चालू होने के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों से करीब 27 लाख रुपये फ्यूल की बचत होगी।

9 of 11
इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
इस टनल की साइड में एक अन्य सुरंग (एस्केप टनल) भी बनाई गई है। टनल को मुख्य सुरंग के साथ 29 जगह पर जोड़ा गया है। एस्केप टनल का प्रयोग सिर्फ सुरंग की संभाल करने वाले ही करेंगे। वे इस सुरंग से 2.5 मीटर तक की ऊंचे वाहन ही चला सकेंगे। एस्केप टनल मुख्य सुरंग से 35 मीटर दूरी पर समानांतर बनाई गई है। टनल की चौड़ाई 9.35 मीटर है। दोनों तरफ 1.2 मीटर के पैदल मार्ग हैं।

10 of 11
इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
एशिया की यह सबसे लंबी सुरंग पूरी तरह से वाटरप्रूफ है इसके भीतर किसी भी प्रकार का पानी या जलरिसाव नहीं हो सकता। इसके अंदर 24 घंटे लाइट का इंतजाम करने के लिए 10 एमवीए का प्लांट लगाया गया है। इसमें वाहनों की अधिकतम गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। टनल में 124 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वाहन रुकते ही अलार्म बज उठेगा। कोई भी वाहन ओवरटेक नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

11 of 11
इंजीनियरिंग का कमाल एशिया की सबसे लंबी टनल चिनैनी-नाशरी
विजय शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि मीडिया में कुछ जगह गलत छप गया है कि सुरंग के भीतर रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंप भी है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। सुरंग में ऐसा कोई इंतजाम नहीं है, उल्टा उन वाहनों के सुरंग से गुजरने पर रोक है जिनमें पेट्रोल, डीजल या ज्वलनशील पदार्थ होंगे। टनल पूरी तरह से मानव रहित है और इसका संचालन कंट्रोल रूम से ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें