फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC के फैसले के बाद धड़ाम गिरे बीएस3 वाहनों के रेट, देखिए खरीदने को उमड़े लोग

Fri, 31 Mar 2017 12:13 PM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
दोपहिया वाहन खरीदने को उमड़े लोग
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीएस3 वाहनों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद दोपहिया बाजार में भूचाल आ गया और वाहन खरीदने के लिए लोग उमड़ पड़े। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
दोपहिया वाहन खरीदने को उमड़े लोग
ये तस्वीरें हरियाणा के फतेहाबाद की हैं। एक अप्रैल के बाद इन वाहनों की बिक्री पर प्रतिबंध लगने जा रहा है। इसके चलते वीरवार दोपहर को शहर की लगभग सभी दोपहिया वाहन शोरूमों में वाहनों की कीमत पर हजारों रूपए की छूट का ऐलान कर दिया गया। इसके चलते हजारों लोग वीरवार दोपहर से लेकर सांझ तक विभिन्न कंपनियों के शोरूमों के अंदर पूछताछ करते दिखे।

 
विज्ञापन

3 of 7
दोपहिया वाहन खरीदने को उमड़े लोग
विभिन्न शोरूमों से मिली जानकारी के अनुसार अकेले वीरवार को फतेहाबाद शहर में लगभग 710 दोपहिया वाहन बिक गए। इनमें सबसे ज्यादा वाहन हीरो और होंडा कंपनी के बिके। इन कंपनियों के वाहनों पर छूट भी काफी आकर्षक थी जिसका सीधा असर इसकी बिक्री पर दिखा। होंडा के वाहनों पर सबसे ज्यादा छूट लोगों को मिली।

4 of 7
दोपहिया वाहन खरीदने को उमड़े लोग
फतेहाबाद के सिरसा रोड स्थित होंडा शोरूम पर होंडा एक्टिवा की कीमत में लगभग 20  हजार तक की सीधी छूट थी। आमतौर पर एक्टिवा का टॉप मॉडल 61 हजार रूपए के करीब है, लेकिन वीरवार को शोरूम में इसकी कीमत 40 से 42 हजार रूपए ही थी। इसके अलावा इसी कंपनी के शाइन और ड्रीम सीरिज बाइक भी लगभग 5 से 8 हजार रूपए सस्ते मिले। वहीं इंश्योरेंस फ्री दिया जा रहा था।
विज्ञापन

5 of 7
दोपहिया वाहन खरीदने को उमड़े लोग
हरियाणा में लगभग हर टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने बाइक्स और स्कूटर्स के रेट 5 से 20 हजार रुपए तक गिरा दिए, वहीं कारों की कीमतों में भी 1 लाख रुपए तक की छूट देखने को मिली। इसी के चलते विभिन्न शोरूम पर लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। रोहतक में होंडा ने स्कूटर पर 13500, सिंपल बाइक्स पर 18500, जबकि CBR 250 & 150 बाइक्स पर 31 मार्च तक 22000 रुपए की छूट दे रखी है।

 
विज्ञापन

6 of 7
दोपहिया वाहन खरीदने को उमड़े लोग
गुड़गांव में होंडा ने अपने टू-व्हीलर्स पर 20 हजार रुपए तक की छूट दे दी तो बीएस-3 वर्जन की कारों पर करीब 1 लाख तक की छूट देखने को मिली। अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, महेंद्रगढ़, झज्जर, फरीदाबाद और अन्य शहरों में भी छूट दी जा रही है। बता दें कि कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने लोगों की सेहत का हवाला देकर देशभर में बीएस-3 गाड़ियां बेचने और उनके रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दोपहिया वाहन खरीदने को उमड़े लोग
इस निर्देश के मुताबिक एक अप्रैल के बाद सिर्फ बीएस-4 उत्सर्जन मानकों वाली गाड़ियां ही बेची जा सकेंगी और रजिस्टर हो सकेंगी। कंपनियों के स्टॉक में बीएस-3 की करीब 8.24 लाख गाड़ियां हैं। करीब 12 हजार करोड़ रुपए के नुकसान की बता करते हुए उन्होंने यह स्टॉक बेचने की मंजूरी मांगी थी, लेकिन जस्टिस एमबी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने मांग खारिज कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें