केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन को 2013-14 वित्त वर्ष के लिए 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट मिला, लेकिन इसके बावजूद कई सेक्टरों में मूल भूत सुविधाएं तक के लिए लोग जूझ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, श्ाहर के VIP सेक्टर की बदहाली
2 of 8
सेक्टर-7 शहर का वीआईपी एरिया है। इस सेक्टर में हरियाणा कांग्रेस के नेता फूलचंद मुलाना, डीपीआई कमलेश कुमार, वन विभाग के कंजरवेटर संतोष कुमार, आईएएस आरआर फुलिया, पीके गुप्ता, हरियाणा के मंत्री अफताब अहमद, किरण चौधरी, गीता भुक्कल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुकम सिंह, कैप्टन अजय सिंह यादव के अलावा प्रशासन के सलाहकार के केके शर्मा भी इसी सेक्टर में रहते हैं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, श्ाहर के VIP सेक्टर की बदहाली
3 of 8
इसके बावजूद सेक्टर में कई ऐसी समस्याए हैं जिसे नगर निगम वर्षों से दूर नहीं कर पाया। हालात तब भी ऐसे ही थे, जब दो साल पहले मेयर इसी सेक्टर में रहते थे। हाल आज भी ऐसे ही हैं, जबकि मौजूदा डिप्टी मेयर हीरा नेगी भी इसी सेक्टर में रहती हैं।
तस्वीरों में देखिए, श्ाहर के VIP सेक्टर की बदहाली
4 of 8
सेक्टर में मुख्य समस्या है रिहायशी और कमर्शियल दोनों ही इलाकों में पार्किंग की। इनर मार्केट में सड़क किनारे वाहन पार्क होने से हर शाम यहां पर जाम लगता है। मार्केट की पार्किंग की सड़क और दुकानों के बाहर के फुटपाथ का लेवल बराबर है, जिस कारण बारिश में पानी भी दुकानों में घुस आता है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, श्ाहर के VIP सेक्टर की बदहाली
5 of 8
इस सेक्टर में बंदरों का उत्पात काफी ज्यादा है। वे न सिर्फ घरों से सामान उठा ले जाते हैं, बल्कि हमला भी कर देते हैं। सेक्टर के कई लोगों को बंदर काट चुके हैं। लावारिस कुत्तों से भी लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, श्ाहर के VIP सेक्टर की बदहाली
6 of 8
सेक्टर में साफ-सफाई का भी बुरा हाल है। यहां जो सफाई कर्मचारी तैनात है वह अधिकतर समय बीमार रहता है। सरकारी स्कूल के सामने कूड़ेदान रखा है। यहां निरंतर दुर्गंध रहती है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए, श्ाहर के VIP सेक्टर की बदहाली
7 of 8
स्कूल के पास ही एक खुला मेनहोल है। इसमें कोई भी गिर सकता है। भले ही यह वीआईपी सेक्टर है मगर इसमें कोई सामुदायिक केंद्र नहीं है। सेक्टर-8 के केंद्र के बुक होने पर लोग मजबूरी में पार्कों में आयोजन करते हैं।
तस्वीरों में देखिए, श्ाहर के VIP सेक्टर की बदहाली
8 of 8
सेक्टर-7 सी के मकान नंबर-1665 से 1674 के सामने बना पार्क काफी समय से बदहाल है। यहां शादियों के आयोजन होते हैं और गंदगी पीछे रह जाती है। पार्कों में युवक और युवतियां अक्सर आपतिजनक स्थिति में बैठे रहते हैं।