फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों फौगाट बहनों को लेकर मां ने खोले कई राज, 'दंगल' पर भी बोलीं

Thu, 05 Jan 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
फौगाट बहनों पर खुलकर बोलीं मां दया कौर
आमिर खान की 'दंगल' की रियल बेटियों पर अब तक पिता बात करते थे। अब उनकी मां ने खुलकर बात की और कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 7
फौगाट बहनों पर खुलकर बोलीं मां दया कौर
दंगल गर्ल गीता फौगाट और बबीता फौगाट की मां दया कौर फौगाट ने बताया कि उन्होंने जब दोनों बेटियों को अखाड़े में उतारा तो खूब बातें सुनीं। लोगों के ताने सुने, लेकिन बेटियों ने उन सभी का मुंह बंद कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
फौगाट बहनों पर खुलकर बोलीं मां दया कौर
दया कौन ने बताया कि आज आलम ये है कि ताने देने वाले लोग ही उन्हें बधाई देने के लिए आते हैं। साथ ही अपनी लड़कियों को भी रेसलर बनाने की सिफारिश करती है। कहती हैं कि हमारी बेटियों को भी बबीता, गीता और रीतू बना दो। यह सुनकर मुझे बेहद खुशी मिलती है।

4 of 7
फौगाट बहनों पर खुलकर बोलीं मां दया कौर
दया कौर ने कहा कि अभी तक लोग हमें अखबार से जानते थे। फिल्म दंगल के आने के बाद लोग हमें इज्जत की नजरों से देखने लगे हैं। फिल्म देखकर मेरी पुरानी यादें ताजा हो गई थी। फिल्म देखते ही असली जिंदगी में मिले लोगों के ताने और संघर्ष के दिन याद आ गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
फौगाट बहनों पर खुलकर बोलीं मां दया कौर
दया कौर कहती हैं कि हमने क्या-क्या नहीं सुना और झेला। लोग हमें कहते थे कि तुमने अपनी लड़कियों को निक्कर में अखाड़ों में उतार दिया। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। आज शाबाशी मिलती है तो सीना फख्र से चौड़ा हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
महावीर फौगाट - फोटो : अमर उजाला
दया कौर का कहना है कि मेरी चारों लड़कियां रेसलर हैं। गीता ने 2010 के कामनवेल्थ में और बबीता ने 2014 के कामनवेल्थ में गोल्ड जीता। रीतू और संगीता भी अव्वल खिलाड़ी हैं। विनेश और प्रियंका महावीर जी के भाई की बेटियां हैं। मुझे सभी पर नाज है। अब बेटा दुष्यंत भी 16 साल का हो गया। वह भी पहलवानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बबीता फौगाट
वहीं, अंतरराष्ट्रीय रेसलर बबीता फौगाट ने फिल्म दंगल के मशहूर गाने बापू तू तो हानिकारक है को एकदम सटीक करार दिया है। उन्होंने कहा कि बापू वास्तव में उस समय हानिकारक लगते थे, मगर अब ऐसा नहीं लगता। तब मां भी उनके साथ ही थी। लेकिन आज लगता है कि जो वे कर रहे थे, बिल्कुल सही था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें